तीर्थ स्थलों के चारों तरफ बनेगी बाउंड्री, योगी आदित्यनाथ ने दिया आदेश
योगी ने अधिकारियों को तीर्थ स्थलों के चारों तरफ बाउंड्री बनाने के निर्देश दिए है। साथ ही यूपी के सीएम ने राज्य के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों को फोरलेन से जोड़ने का भी निर्देश दिया है।
नई दिल्ली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब सूबे के तीर्थ स्थलों की सुरक्षा की तरफ अपना ध्यान केंद्रित किया है। योगी ने अधिकारियों को तीर्थ स्थलों के चारों तरफ बाउंड्री बनाने के निर्देश दिए है। साथ ही यूपी के सीएम ने राज्य के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों को फोरलेन से जोड़ने का भी निर्देश दिया है।योगी आदित्यनाथ ने देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के सीएम के तौर पर करीब एक महीने पहले ही शपथ लिया है। कार्यभार संभालने के बाद से ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। बुधवार रात रिलिजियस एंडॉमेंट डिपार्टमेंट के प्रजेंटेशन के बाद योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए है।

सुरक्षा के मद्देनजर फैसला
यूपी के सीएम और सूबे के तीर्थ स्थल आंतिकियों वे निशाने पर है। इसी बीच योगी का इस फरमान को सुरक्षा से जोड़ कर देखा जा रहा है।मथुरा के असिस्टेंट सुप्रीटेन्डेंट ऑफ पुलिस( सिक्योरिटी) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया की खूफिया जानकारी के अनुसार साधु-संत के वेश में आतंकी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है और मथुरा आतंकियों के निशाने पर है लिहाज यहां चेकिंग तेज कर दी गई है। सादी वर्दी में भी पुलिस वाले चारों तरफ नजर बनाए हुए हैं।

निशाने पर हैं तीर्थ स्थल
रिपोर्ट्स के अनुसार अयोध्या, बनारस, मथुरा, आगरा, इलाहाबाद और लखनऊ जैसे शहरों की प्रमुख इमारतें और तीर्थ स्थल आईएसआई के निशाने पर है। इनका प्रमुख टारगेट भीडभाड़ वाले इलाके में धमाका करना है.आतंकियों ने इसे ऑपरेशन कृष्णा इंडिया का नाम दिया है। इस काम के लिए आईएसआई ने करीब 20 से 25 युवाओं को ट्रेंड किया है। उन आतंकियों को हिंदू रिति रिवाजो के साथ-साथ संतों के व्यवहार की जानकारी दी गई है ताकि वो आसानी से साधू- संतों से घुल मिस सके।

नेपाल के रास्ते घुसने के फिराक में आतंकी
बताया जा रहा है कि आइएसआइएस उत्तर प्रदेश में अपने पैर जमाने की पूरी कोशिश कर रहा है और इसके लिए उसकी गतिविधियां भी बढ़ गयी हैं. अब कुछ आतंकी संगठन भगवा की आड़ में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देकर भगवा आतंकवाद जैसी चीजों को प्रचारित करने में लगे हैं. जिसका वास्तव में कोई अस्तित्व नहीं है।इन आतंकियों का नेपाल के रास्ते यूपी में घुसने का प्लान है। आपको बता दें कि यूपी के सात जिलों से नेपाल बॉर्डर से लगती हैं। पिलीभीत, लखीमपुर, खेरी, बहराइच,श्रावस्ती,बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, और महाराज जिले नेपाल सीमा से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।

आईएस मॉड्यूल से मिले थे इनपुट
इसी साल मार्च में एमपी, लखनऊ और कानपुर से गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट के खुरासान मॉड्यूल के एजेंट्स और मास्टरमाइंड गौस मोहम्मद से भी इंटेलिजेंस को अहम इनपुट मिले हैं। गौस मोहम्मद लखनऊ में करन खत्री बनकर किराए के मकान में रह रहा था।इसके अलावा 12 सितंबर 2014 को बिजनौर में हुए आईईडी ब्लॉस्ट की घटना में मारे गए सिमी आतंकियों (खंडवा जेल से फरार हुए थे) के हाथ में भी कलावा और माथे पर तिलक मिला था।जेल से फरार होने के बाद इन लोगों ने हिंदू नामों से बिजनौर में किराए का मकान लिया था। फिलहाल खुफिया एजेंसियां अब यूपी में दाखिल एजेंट्स को भी इन्हीं आतंकियों की कड़ी का हिस्सा मानकर छानबीन कर रही हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications