आखिर क्यों योगी सरकार में महिला मंत्री की तस्वीर हो रही है वायरल

योगी आदित्यनाथ की मंत्री फंसी विवादों में, जानिए आखिर क्यों उनकी तस्वीरें हो रही हैं सोशल मीडिया पर वायरल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां कई शहरों में महिलाएं शराब बंदी की मांग लेकर प्रदर्शन कर रही हैं, तो दूसरी तरफ योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह ने एक बीयर बार का फीता काटकर उसका उद्घाटन किया है, जिसके बाद ना सिर्फ वो बल्कि भारतीय जनता पार्टी विवादों में घिर गई है। सूत्रों की मानें तो स्वाति सिंह ने लखनऊ में 20 मई को एक बियर बार का उद्घाटन किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर साझा हो रही हैं।

swati singh

लखनऊ के सरोजनी नगर से भाजपा विधायक और योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह को बियर बार का उद्घाटन करेत हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है। इस तस्वीर में उनके साथ कई लोग खड़े हैं। स्वाति सिंह की इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग जमकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। गौरतलब है कि स्वाति सिंह दयाशंकर सिंह की पत्नी ,जिन्होंने मायावती के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। अपनी विवादित टिप्पणी के चलते उन्हें भाजपा से निष्कासित भी होना पड़ा था, हालांकि चुनाव बाद एक बार फिर से उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया गया था।

इसे भी पढ़ें- योगी सरकार में फिर बढ़ने लगी मायावती की मुश्किलें

दयाशंकर सिंह के विवादित बयान के बाद पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। लेकिन बसपा नेताओं ने दयाशंकर सिंह के खिलाफ लखनऊ में जमकर हंगामा किया, यहां तक कि विरोध प्रदर्शन के दौरान दयाशंकर सिंह की पत्नी और उनकी बेटी के खिलाफ भी इस प्रदर्शन के दौरान भद्दी टिप्पणियां की गई और उनके खिलाफ पोस्टर बैनर लहराए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+