UP में कौशल और रोजगार का महाअभियान! योगी सरकार ने गोरखपुर ITI भवन किया उद्घाटन, 50 हजार को सीधे नौकरी
गोरखपुर में युवाओं के लिए एक बड़ी खबर! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय ITI भवन का आज लोकार्पण किया है। ये ITI पिपरौली ब्लॉक में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत बना है।
योगी सरकार का यह कदम रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक फैसला है। इस पहल से युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा।

GIDA के अनुरूप तैयार होंगे आधुनिक युवा
मुख्यमंत्रीो योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नया ITI संस्थान गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के औद्योगिक विकास के अनुरूप युवाओं को आधुनिक ट्रेड में प्रशिक्षित करेगा। उन्होंने ज़ोर दिया कि सरकार का लक्ष्य है कि युवा केवल पारंपरिक काम ही नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकों के बारे में भी जानें।
सीएम योगी ने बताया कि, 'आज नौजवान ड्रोन के बारे में जान सके, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जान सके, रोबोटिक्स के बारे में जान सके, 3D प्रिंटिंग के बारे में जान सके, इंटरनेट ऑफ थिंग्स के बारे में जान सके। इन सभी के बारे में जान सके, इसके लिए हम लोगों ने ITI में भी दीर्घकालीन और अल्पकालीन दो प्रकार के कोर्स शुरू किए हैं।' योगी सरकार की यह दूरदर्शी योजना युवाओं को रोज़गार बाजार की बदलती ज़रूरतों के लिए तैयार करेगी।
GIDA में ₹15 हज़ार करोड़ का निवेश, 50 हज़ार को सीधे नौकरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर गोरखपुर क्षेत्र में हुए बड़े निवेश और रोज़गार सृजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से पिछले आठ वर्षों में GIDA क्षेत्र में भारी निवेश आकर्षित हुआ है।
सीएम योगी ने कहा कि, 'हम लोगों ने पिछले 8 वर्षों में यहां पर जो निवेश करवाया है, वह अकेले GIDA में लगभग 12 से 15 हजार करोड़ रुपए का है। इसके माध्यम से अकेले GIDA क्षेत्र में लगभग 50 हजार नौजवानों को सीधे-सीधे नौकरी मिली है।' सीएम योगी के ये आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि उनकी सरकार उत्तर प्रदेश में उद्योग और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोज़गार सृजन करने के लिए प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications