मुंबई-गुजरात की तर्ज पर UP में YEIDA की जमीन पर बनेगा fintech Hub, जानिए इसकी खासियत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का है। इसको लेकर राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। ईडा की जमीन पर फिनटेक हब बनाने की तैयारी चल रही है।

Yamuna Expressway Industrial Authority: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम जुटी हुई है। 25 मार्च को योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा करेगी। योगी को यूपी का मुख्यमंत्री रहते हुए 6 साल हो गए और इन 6 सालों में राज्य में बडे़ पैमाने पर निवेश आया है जिससे YEIDA, ग्रेटर नोएडा और नोएडा अथॉरिटी को ढ़ेर सारे प्रोजेक्ट मिले हैं। इसी कड़ी में YEIDA ने भी एक बड़ा प्लान तैयार किया है और गुजरात तथा मुंबई की तर्ज पर ईडा की जमीन पर fintech Hub बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
YEIDA की जमीन पर फिनटेक हब विकसित करने की तैयारी
YEIDA मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणवीर सिंह फिनटेक हब के प्लान को लेकर काफी उत्साहित हैं। ईडा के अधिकारियों ने देश और विदेश में बने fintech Hub को लेकर विस्तार से अध्ययन किया है। प्राधिकरण की योजना सेक्टर सात में फिनटेक के लिए 700 एकड़ जमीन जुटाने पर है। हालांकि पहले चरण में इस प्रोजेक्ट के लिए 250 एकड़ की जरूरत पड़ेगी। ईडा के सीईओ अरुणवीर सिंह कहते हैं EY ने पहले ही इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर लिया है और उसने ईडा की जमीन पर एक इनटेक हब तैयार करने की योजना बन रही है।
जमीन के आवंटन को लेकर चल रहा मंथन
सिंह ने कहा कि अभी इस बात पर विचार किया जा रहा है कि फिनटेक हब के लिए किस तरह जमीन का आवंटन किया जाए और उसका स्वरूप क्या होगा। यह पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर होगा या हाइब्रिड मॉडल पर होगा इस पर अभी कुछ तय नहीं किया गया है। इस प्रोजेक्ट का लैंड यूज कामर्शियल होगा। इसको लेकर प्राधिकरण की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। फिनटेक हब में ज्यादातर इनफार्मेशन टेक्नॉलजी से जुड़ी चीजों पर ही फोकस होगा।
जानिए क्या होता है फिनटेक हब, यूपी के लिए क्यों है अहम
दरअसल फिनटेक हब क्या है इसके बारे में भी जानन जरूरी है। ईडा के अधिकारियों की माने तो फिनटेक हब में वित्तीय सेक्टर में काम करने वाले स्टार्टअप और फर्मों के हेडक्वार्टर होंगे। इसमें मुख्यतौर पर ब्लॉकचेन, पेमेंट, एक्सचेंज, रिसर्च, डिजिटल मनी और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं मौजूद रहेंगी। EY की तरफ से गुजरात की आईटी नीति, महाराष्ट्र की आईटी नीति और यूपी की सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप पॉलिसी 2017 का विस्तार से अध्ययन किया गया है। मुंबई देश का पहला राज्य है जहां फिनटेक पॉलिसी लाई गई थी। महाराष्ट्र का फिनटेक हब 30 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे बनाने में 14 हजार करोड़ रुपये की लागत आई थी।
गुजरात-मुंबई की तर्ज पर यूपी सरकार का भी फोकस
इसी तरह गुजरात के गांधीनगर जिले में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस सिटी (GIFT) सिटी का निर्माण किया गया है। यह पूरा एरिया 886 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें 261 एकड़ एरिया स्पेशल इकोनामिक जोन में रखा गया है। GIFT सिटी में आईटी इंडस्ट्री को प्रमोट करने के लिए गुजरात सरकार की ओर से कई तरह के ठोस कदम भी उठाए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि इसी तरह यूपी सरकार भी फिनटेक हब को प्रमोट करने के लिए एक पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications