YEIDA: जेवर में बन रहे Noida International airport से पर्यटन-रोजगार को मिलेगा बूम

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बनने वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट यूपी ही नहीं पूरे देश के लिए और खासतौर से पश्चिमी यूपी के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा। दावा है कि एक बार बन जाने के बाद यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।

योगी आदित्यनाथ

YEIDA Key Role in Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के जेवर में नया हाइटेक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International airport) का निर्माण चल रहा है। इस एयरपोर्ट का मुख्य उद्देश्य देश के उड्‌डयन विभाग को एक नया आयाम देना है। इसको ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया जा रहा है। यह एयरपोर्ट Yamuna Expressway Industrial Authority (YEIDA) के बगल में ही बन रहा है। YIAPL के अधिकारियों का दावा है कि इस इटरनेशनल एयरपोर्ट के बनने के बाद एक तरफ जहां यूपी के साथ ही देश के टूरिज्म सेक्टर को बूम मिलेगा वहीं हजारों के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

वर्ल्ड क्लास स्तर का होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

नोएडा में बन रहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 1334 एकड़ में फैला हुआ है। इसे एयरपोर्ट को Yamuna International Airport Private Limited (YIAPL) द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस एयरपोर्ट की एक खासियत यह भी है कि इसे Zurich Airport International AG की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इसको बना रहे डेवलपर की माने तो इस एयरपोर्ट पर मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी, इंटीग्रेटेड कार्गो हब के साथ तमाम वो सुविधाएं मौजूद होंगी जो एक हाइ क्वालिटी और आधुनिक एयरपोर्ट पर उपलब्ध होती है।

29,560 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा एयरपोर्ट

अधिकारियों का दावा है कि इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बनाने में 29,560 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एक बार जब यह एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा तब ये देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इसको काफी रणनीतिक तरीके से बनाया जा रहा है जिससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, फरीदाबाद और आसपास के जिलों के लोगों को इससे लाभ मिलेगा। Yamuna Expressway Industrial Authority (YEIDA) ने हाल ही में इस बात का ऐलान किया था कि पिछले साल घोषित इसकी लागत अब लगभग दूना हो चुकी है। अधिकारियों की माने तो 2023-24 के लिए 805 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। यह फैसला फरवरी में लखनऊ में हुई बोर्ड की बैठक में लिया गया था।

भविष्य में ट्रांजिट हब के तौर पर काम करेगा एयरपोर्ट

Noida International airport के चेयरमैन आइएएस अरुणवीर सिंह हैं। उन्होंने बताया कि जो इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है वह दिल्ली से करीब 75 किलोमीटर दूर है। एक बार ऑपरेशन में आ जाने के बाद यह करीब 50 लाख यात्री प्रतिवर्ष इसका लाभ उठा सकेंगे। ट्रांजिट हब के बारे में जानकारी देते हुए अरुणवीर सिंह ने बताया कि देश के पास अभी 600 aircraft हैं जबकि आने वाले समय में यह संख्या बढ़कर 1200 तक पहुंचने वाली है। इस स्थिति में जेवर एयरपोर्ट एक ट्रांजिट हब के तौर पर काम करेगा और ज्यादातर उड़ाने यहीं से संचालित होंगी।

एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों का तेजी से होगा विकास

जेवर में बन रहा यह इंटरनेशनल न केवल एक एयरपोर्ट होगा बल्कि यह आसपास के इलाकों के लिए गेमचेंजर या यूं कहें की काफी लाभकारी भी साबित होगा। एयरपोर्ट की वजह से Yamuna Expressway Industrial Authority के आसपास की जमीनों के दाम राकेट की तरह बढ़े हैं और यहां के प्लाट लोगों के लिए एक हॉटकेक की तरह हो गए हैं। लोग इस इलाके में बसने या निवेश करने के लिए लालायित दिख रहे हैं। इसके बन जाने से कनेक्टिविटी में भी काफी सुधार होगा और आगरा, मथुरा और वृंदावन जाने वाले देशी और विदेशी पर्यटक यहां से सीधी उड़ान पकड़ सकते हैं।

मथुरा-आगरा-वृंदावन के टूरिज्म को भी मिलेगा फायदा

दरअसल पहले उन्हें इसके लिए दिल्ली जाना पड़ता था। इस वजह से इन जिलों में टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार मिलेंगे। एयरपोर्ट के बन जाने के बाद विदेश पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी जिससे इन जिलों में पर्यटन का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसको ध्यान में रखते हुए ईडा ने करीब एक हजार एकड़ में मैनुफैक्चरिंग यूनिटस लगाने का फैसला किया है जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+