प्रधानमंत्री मोदी पर तैयार होने जा रहा विश्व का सबसे बड़ा फोटो एलबम, जानिए क्या है खासियत

लखनऊ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं, उनके सम्मान के लिए बड़ा काम होने जा रहा है। उनकी उपलब्धियां और जीवन के बारे में एक बड़ा एलबम तैयार होने जा रहा है। राजधानी लखनऊ में अवॉर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया ने शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में दावा किया है कि प्रधानमंत्री पर जो एलबम बनाया जाएगा वो दुनिया का सबसे बड़ा फोटो एलबम होगा। जिसके लिए पहले से ही लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए आवेदन किया जा चुका है।

world largest photo album of pm modi will be made in lucknow

प्रधानमंत्री पर बनने वाला एलबम 8 फीट लंबा, 4 फीट चौड़ा है और खुलने पर यह 17 फीट के आकार में होगा। इस एलबम में 100 पेज होंगे जिसका वजन 400 किलोग्राम होगा। जानकारी के मुताबिक इस एलबम में पांच हजार फोटोज होंगी। इस ऐतिहासिक एलबम का नाम 'स्वर्णिम भारत' रखा गया है।

कांउसिल के चेयरमैन ट्रस्टी डॉ सुभाष भल्ला ने बताया कि एलबम तैयार होने के बाद इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया जाएगा। इस एलबम का कवर 10 मिलीमीटर मोटा और पन्ने 4 मिलीमिटर के एक्रेलिक शीट का होगा। लखनऊ में राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेयी ने इसके पहले चार पन्नों का विमोचन किया है।

ये भी पढ़ें- पुलिस स्मृति दिवस: शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+