घर का कामकाज निपटा कर लेटी थी महिला, क्या पता था सिर पर ही खड़ी है मौत!
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में घर का कामकाज खत्म करके महिला आराम करने के लिए ही लेटी थी, लेकिन उसे क्या पता था कि मौत उसके सिर पर ही खड़ी है। एकाएक चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई, जब तक वो जान बचाकर बाहर निकलती कमरे में भरे धुएं से दम घुटकर उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अमेठी के फुरसतगंज थाना अंतर्गत पूरे दत्ता गांव में ये दर्दनाक घटना सामने आई हैं। दत्ता गांव निवासी शिव नारायण के घर में एकाएक चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटों ने आसपास के 4 और घरों को अपनी आगोश में ले लिया। लपटों को देख सभी घर छोड़कर मदद के लिए भागे। आग की जानकारी मिलते ही गांव वाले मदद के लिए निकले और फायर ब्रिगेड को सूचति किया।
फायर ब्रिगेड जब तक आती और आग पर काबू पाती तब तक चारों घर तबाह हो चुके थे। उधर जब शिव नारायण के परिजन आग पर काबू पाने के बाद अंदर गए तो वहां शिव नारायण की पत्नी शिव देवी की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है, जबकि प्रधान ने 5100 रूपए की नगदी और सामान देकर पीड़ित परिवार की मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications