अब लखनऊ स्टेशन से 5 रुपये में सेनेटरी नैपकिन ले सकेंगी महिलाएं

लखनऊ। अब लखनऊ रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को 5 रुपये में सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध हो सकेगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। लखनऊ जंक्शन स्टेशन स्थित कॉनकोर्स एरिया में पेय एण्ड यूज टॉयलेट के निकट पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की महिला कल्याण संगठन द्वारा प्रदत्त सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का शुभारम्भ किया। डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक ने इस मशीन का उद्घाटन किया।

women can purchase sanetary napkin from lucknow railway station

इस वेंडिंग मशीन में उपयोगकर्ता पांच रुपये का सिक्का डालकर एक सेनेटरी नैपकिन प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा इस्तेमाल की हुई नैपकिन के डिस्पोजल के लिए एक नैपकिन डिस्पोजल मशीन भी लगायी गई है।

women can purchase sanetary napkin from lucknow railway station

मशीन के रखरखाव की जिम्मेदारी विनायक ग्रामोद्योग संस्थान लखनऊ को सौंपी गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे ने कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए। साथ ही लखनऊ जंक्शन स्टेशन को गुलाबी रंग के प्रकाश से सजाया गया।

also read- शिमला: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी, दो की मौत एक घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+