शिमला: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी, दो की मौत एक घायल
शिमला। हिमाचल के शिमला के चौपाल इलाके में आज हुए एक सड़क हादसे में वाहन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया है। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शिमला जिला के चौपाल में एक सडक़ हादसे में दो लोगों की उस समय मौत हो गई, जब कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा व वाहन गहरी खाई में लुढ़क गया। इससे पहले कि आस-पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते। तब तक दो कार सवारों की मौत हो चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद कार में दबे एक कार सवार को निकाला गया। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है।
मामले की पुष्टि करते हुए शिमला एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि मृतकों की पहचान 45 वर्षीय भूपिंदर सिंह और 42 वर्षीय जोगिंदर शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति का नाम नरेश है। फिलहाल घायल को आईजीएमसी रेफर किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications