VIDEO: शराब की दुकान पर महिलाओं ने की भारी तोड़फोड़, हुई अनोखी घटना
संभल में महिलाओं ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। मौके का फायदा उठाकर लोग शराब लूटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा।
संभल। उत्तर प्रदेश में संभल के कोतवाली इलाके में एक शराब की दुकान पर महिलाओं ने धावा बोल दिया और तोड़फोड़ की। महिलाओं की भारी भीड़ को देख शराब दुकान के मालिक ताला मारकर अंदर बंद हो गए। इसके बाद भड़की महिलाओं ने शराब गोदाम के ताले तोड़ दिए। अंदर घुसकर महिलाओं ने शराब की बोतलों को तोड़ना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। लेकिन हंगामा रुका नहीं और महिलाएं शराबबंदी के नारे लगाते हुए रोड जाम कर दिया। वहीं इस दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। महिलाओं के इस हंगामे का फायदा युवकों और अधेड़ों ने उठाया।

शराब की बोतलें जब महिलायें फेंकने लगीं तो अधेड़ों और युवकों ने उन बोतलों को अपनी जेबों में रखना शुरू कर दिया। बोतलों को चोरी करते देख कोतवाली प्रभारी ने लोगों को पीटकर दुकानों से भगा दिया। देखिए इस पूरे वाकये का वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications