5 दिन के मासूम चेहरे पर ही मिल जाए मां को न्याय!
मीडिया के हस्तक्षेप के बाद जैसे-तैसे पीड़ित को अधिकारियों से मिलने दिया गया लेकिन फिर वही रटे-रटाए जवाब से चलता कर दिया गया।
हापुड़। यूपी के हापुड़ में मानवता शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। पांच दिन के बच्चे को लेकर एक मां अधिकारियों से न्याय के लिए गुहार लगा रही है लेकिन उसको अधिकारियों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बता दें की हापुड़ में एक फौजी पति द्वारा दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला अपने पांच दिन के बच्चे को लेकर डीएम और एडीएम कर्यालय के बाहर बैठी रही लेकिन किसी ने भी उसको अधिकारियों से मिलने नहीं दिया। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद जैसे-तैसे पीड़ित को अधिकारियों से मिलने दिया गया लेकिन फिर वही रटे-रटाए जवाब से चलता कर दिया गया।

आपको बता दें की बुलंदशहर की रहने वाली नीरा की शादी हापुड़ के बाबूगढ़ में विक्रम से हुई थी जो भारतीय सेना में तैनात है और फिलहाल पोस्टिंग पर इलाहाबाद में है। नीरा के परिवार ने सामर्थ के हिसाब से शादी में काफी सामान भी दिया था लेकिन उसके बाद भी फौजी पति का अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नीरा का पति और नीरा के ससुराल वाले नीरा के साथ मारपीट करते थे। नीरा कई बार पुलिस थाने भी जाती है लेकिन पुलिस वाले नीरा का फैसला कराकर उसको वापस भेज देते है।

पांच दिन पहले नीरा ने एक मासूम बच्चे को जन्म दिया लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते रहे। पीड़ित न्याय के लिए ये आस लेकर अधिकारियों के पास आई है की अधिकारी उसकी सुनवाई करेंगे और उसको न्याय मिलेगा। लेकिन अधिकारियों के पास आने पर उसकी परेशानी का हल होने के बजाए और दर्द बढ़ गया। कार्रवाई का औपचारिक आश्वासन देकर नीरा को वहां से घर भेज दिया गया।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications