LIVE MURDER: यूपी में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, देखें CCTV फुटेज

शामली। शामली में दिनदहाड़े एक महिला की एकसाथ 3 गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं हत्या की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला एक मिठाई की दुकान पर (मठड़ी-मट्ठी) बनाने का काम करती थी। वारदात के वक्त महिला सुबह दुकान पर जा रही थी तो पीछे से एक युवक ने महिला को तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

woman shot dead on the road in daylight live murder recorded in CCTV

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान की है जहां पर मौसम नाम की एक महिला दुकान पर मिठाई बनाने का काम करती थी। वहीं महिला जब आज सुबह दुकान पर काम करने के लिए जा रही थी तो दुकान के पास खड़े एक युवक ने महिला पर गोलियों की बौछार कर दी। महिला के साथ हुई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि पहले तो युवक महिला को एक गोली मारता है जिसके बाद महिला सड़क पर गिर जाती है उसके बाद सनकी युवक जमीन पर गिरी हुई महिला को दूसरी गोली मारता है। महिला को दूसरी गोली मारने के बाद युवक चल देता है लेकिन सनकी युवक यही नहीं रुकता वह फिर से घूम कर आता है और महिला को फिर से एक गोली मारता है। दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं यह सारी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+