इलाहाबाद में मंदिर के पीछे महिला की दी गई बलि, तस्वीरें बता रही खौफनाक कहानी
यूपी के इलाहाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारा इलाके में शिव मंदिर के पीछे एक महिला की सिर कूंची लाश मिली है। घटना स्थल पर तांत्रिक क्रिया में उपयोग होने वाली चीजे भी मिली हैं
Recommended Video

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारा इलाके में शिव मंदिर के पीछे एक महिला की सिर कूंची लाश मिली है। घटना स्थल पर तांत्रिक क्रिया में उपयोग होने वाली चीजे भी मिली हैं। लोगों का कहना है कि महिला की बलि दी गई है। घटना स्थल की जो खौफजदा तस्वीरे सामने आई हैं। वह भी डराने व चौकाने वाली हैं। घटना के बाद से पूरे ग्रामीण इलाके में दहशत है। बच्चों का घटना स्थल की ओर जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस रहस्यमयी वारदात को सोमवार से मंगलवार की भोर में अंजाम देने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

ये सब था शव के पास
इलाहाबाद के बारा लोहगरा बाजार में एक शिव मंदिर है। शिव मंदिर के पीछे खदान बनी हुई है। इसी बड़े गड्ढे में मंगलवार (10 अक्टूबर) सुबह महिला की सिर कूंची लाश देखी गई तो इलाके में हड़कंप मच गया।

तांत्रिक क्रिया के बाद महिला को मौत
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल की तस्वीरे सामान्य हत्या से इतर कुछ और ही कहानी कह रही थी। घटना स्थल पर तांत्रिक क्रिया में उपयोग होने वाली तमाम चीजें मौजूद थी। यहां मिल रहे साक्ष्य बता रहे थे कि पूजा पाठ भी हुआ था। बहुत अधिक संभावना है कि तांत्रिक क्रिया के बाद महिला को मौत दी गई होगी।

बिखरे हुए सिंदूर और भी बहुत कुछ मिला
पुलिस ने मौके से बिखरा सिंदूर, नारियल, नींबू, अगरबत्ती फूल माला गांजा और लाल कपड़ा, दीपक, सुई, हड्डी, गांजा की पुड़िया और चिलम जैसी तमाम चीजे भी बरामद की हैं।

नृशंस तरीके से हुई हत्या
मामले में एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी का कहना है बलि नहीं हुई है। हत्या बहुत ही नृशंस तरीके से हुई है। मौके से अजीबो गरीब चीजें भी मिली हैं। पूछताछ और जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला की हत्या कैसे हुई यह पता चल सकेगा।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications