हापुड़: महिलाओं की कटी चोटी, दहशत में लोग टांग रहे नीम की टहनियां
दिल्ली-हरियाणा के बाद अब यूपी में भी चोटी कटने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला यूपी के जनपद हापुड़ का है।
हापुड़। दिल्ली-हरियाणा के बाद अब यूपी में भी चोटी कटने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला यूपी के जनपद हापुड़ का है। यहाँ पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के बझेड़ा खुर्द में अपनी बेटी के साथ सो रही एक महिला की रहस्यमय तरीके से चोटी कट गयी है।

गांव के लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है जिससे लोगों ने अपने घरों के बाहर नीम की टहनिया लगाई हुई हैं। चोटी कटने की शिकार हुई महिला का कहना है कि रात को चोटी काट दी गयी और इसके बाद वो उठने की हिम्मत नहीं कर पाई।
अब ये बड़ा सवाल बना हुआ है क्या हकीकत में ही महिलाओं की चोटी काटी जा रही है। लोगो में इतनी दहशत है कि वो अंधविश्वास में अपने घरों के दरवाजों के आगे नीम की टहनियां लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने महिला को चोटी को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications