स्वच्छता अभियान के लिए प्रिंसिपल ने काटी मासूम छात्रा की चोटी

अलीगढ़। बेसिक सरकारी स्कूल की एक प्रधान अध्यापिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के नाम पर एक मासूम छात्रा की चोटी ही काट दी। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। टीचर का कहना है की बच्ची के सिर में काफी जुंए थी इसलिए उसने ऐसा किया। इतना ही नहीं प्रधान अध्यापिका अपनी स्कूटी को उसी क्लास में अंदर खड़ा करती हैं जिसमे बच्चे पढ़ते हैं। पूरे मामले के संज्ञान में आते ही अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधान अध्यापिका के खिलाफ जांच बिठा दी है और जल्द ही कार्रवाई की बात कह रहे हैं। उधर चोटी काटने के बाद मासूम बच्ची परेशान है और उसके मां-पिता भी टीचर के इस व्यवहार से नाराज है।

अलीगढ के विकास खंड धनीपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दारापुर में आशा रानी मिश्रा प्रधान अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। इसी स्कूल में कक्षा चार में मानसी नाम की बच्ची पढ़ती है। आज अचानक टीचर ने बच्ची के साथ मारपीट करते हुए उसकी चोटी काट दी। बच्ची हाथ में कटी चोटी लेकर घर पहुंची और अपने मां और पिता को सारी बात बताई। दोनों ने स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- यूपी के बाद अब महाराष्ट्र पहुंचा चोटीकटवा, ननद-भाभी की काटी चोटी

इस मामले पर जब मीडिया ने टीचर से पूछा तो उन्होंने कहा की मानसी उन्ही के स्कूल की कक्षा चार की छात्रा है और उसके सिर में काफी जूं थी जिस से अन्य बच्चियों को परेशानी थी। कई बार कहने के बाद भी जब बच्ची और घर वालों ने बात नहीं सुनी तो उन्होंने उसकी चोटी काट दी। क्लास में स्कूटी खड़ी करने के सवाल पर टीचर ने कहा कि बाहर कोई स्कूटी को तोड़ देगा इसलिए वो क्लास के अंदर स्कूटी खड़ी करती है। इस मसले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधान अध्यापिका के खिलाफ जांच बिठा दी है और जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रहे हैं। यह भी पढ़ें- हैदराबाद: प्रिंसिपल ने 7 साल के मासूम को बुरी तरह पीटा, केस दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+