यूपी के बाद अब महाराष्ट्र पहुंचा चोटीकटवा, ननद-भाभी की काटी चोटी

ठाणे। देश के कई राज्यों के बाद अब महाराष्ट्र से भी महिलाओं की चोटी काटने की खबर सामने आने लगी है। भिवंडी के कासर आली में रहने वाली ननद-भाभी की बुधवार किसी ने चोटी काट दी। इस घटना के बाद से जहा दोनों महिलाएं दहशत में हैं वहीं इलाके मे तरह-तरह की बातें शुरू हो गई है।

यूपी के बाद अब महाराष्ट्र पहुंचा चोटीकटवा, ननद-भाभी की काटी चोटी

मिली जानकारी के मुताबिक निजामपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कासार आली में कुरैशी परिवार रहता है। इस परिवार के पार्या कुरेशी और महक कुरेशी दोनों ननद भाभी की चोटी काट दी गई। दोनों काफी गहरी नींद में थी तभी उनके घर में कोई अनजान शख्स घुसा और दोनों महिलाओं की चोटी काटकर चला गया। महिलाओं ने जब घर के बाकि सदस्यों की इस जानकारी दी तो घर में खलबली मच गई।

यह घटना इलाके में आग की तरह फैल गई है हालांकि पुलिस ने इस तरह की अफवाहों को नजरअंदाज करने को कहा है, साथ ही अफवाह फैलानेवाले पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वहीं इस मामले में कुरैशी परिवार ने निजामपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+