दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम, नशीली चाय पिलाकर काटा पति का प्राइवेट पार्ट
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने अपने पति को बेहोश कर उसका गुप्तांग ही काट लिया। दरअसल महिला अपनी पति की दूसरी शादी के चलते हो रही परेशानियों से नाराज थी। गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पति द्वारा दूसरी पत्नी को अधिक समय दिए जाने की नाराजगी को घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

खर्चा ना मिलने से नाराज थी शाहिदा
घटना कस्बे के मोहल्ला मिमलाना रोड की है। यहां रहने वाले यूनुस का निकाह 16 साल पहले शाहिदा के साथ हुआ था। उसकी चार बेटियां हैं। कुछ दिन पूर्व उसने दूसरी महिला से शादी कर ली। वह उसे अलग मकान में रख रहा था। आरोप है कि पति ने पहली पत्नी को घर खर्च देना बंद कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था। वहीं यूनुस की बहन शबनम का कहना है कि करीब एक साल पूर्व शाहिदा ने खुद ही बिजनौर निवासी रेशमा नामक तलाकशुदा महिला से पति यूनुस की दूसरी शादी कराई थी।

शाहिदा ने चाय में मिलाई बेहोशी की दवा
यूनुस मिमलाना रोड पर एक ढाबे पर काम करता है। मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे यूनुस घर लौटा, जिसके बाद शाहिदा के साथ उसका झगड़ा हुआ। काफी देर तक कहासुनी होने के बाद शाहिदा ने पति को नशे की गोलियां मिली चाय बनाकर दी, जिसे पीते ही यूनुस बेसुध होकर सो गया। शबनम के अनुसार सुबह करीब 4.30 बजे शायदा ने छुरी उठाई और बेसुध सोए यूनुस के प्राइवेट पार्ट्स को काट डाला।

यूनुस ने होश में आने पर परिजनों को सूचना दी
यूनुस ने होश में आने पर परिजनों को सूचना दी। बुधवार सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में यूनुस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी शाहिदा को गिरफ्तार कर मौके से छुरी व यूनुस की खून सनी पैंट भी बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया कि, यूनुस की दूसरी पत्नी रेशमा एक दिन पहले ही बेटी पैदा हुई है। फिलहाल रेशमा अपनी नवजात बच्ची के साथ जिला महिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं यूनुस भी जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications