दहेज में नहीं मिली कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति ने बीवी को जिंदा जलाया

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक नवविवाहिता को दहेज के लोभियों ने जिंदा जला दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 90 प्रतिशत जल चुकी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को जानकारी दी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

woman burnt alive in kanpur

2016 में हुई थी शादी
कानपुर के पनकी इलाके के रहने वाले राम चन्द्र शुक्ला ने अपनी इकलौती भतीजी प्रिया की शादी बड़ी धूमधाम से कानपुर के ही दबौली में रहने वाले प्रदीप त्रिपाठी से की थी। प्रदीप एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि प्रिया और प्रदीप की शादी 10 जुलाई 2016 में हुई थी। परिजनों की मानें तो कुछ दिन तो सब ठीक ठाक रहा। मृतका के चाचा रामचन्द्र शुक्ल ने बताया कि शादी में दान-दहेज दिया था। लेकिन प्रदीप व उसका परिवार 2 चेन, 2 लाख रुपये व 1 कार की डिमांड करने लगे। डिमांड पूरी न होने पर प्रिया पर आये दिन जुल्म करने लगे।

woman burnt alive in kanpur

ससुरालियों ने लगा दी आग
बताया कि प्रिया को आठ महीने पहले धैर्य नाम का एक बेटा हुआ। प्रिया को लगा कि बेटा होने से शायद ससुराल वालों का रवैया उसके प्रति बदल जायेगा। लेकिन यह शायद उसका भ्रम ही था क्योंकि कुछ भी नहीं बदला। ससुरालियों की दहेज के लिए भूख और बढ़ गई। दहेज लाने का प्रिया ने विरोध किया तो उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और 8 अप्रैल 2018 को उसके पति प्रदीप, जेठ कमलेश व सास-ससुर ने उसके ऊपर ज्वलनशील कैमिकल डाल कर माचिस से आग लगा दी। सभी लोग वारदात को अंजाम देकर घटना स्थल से फरार हो गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 90 प्रतिशत जल चुकी प्रिया को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को जानकारी दी। प्रिया ने अस्पताल में मजिस्ट्रैट के सामने बयान दिए और पूरी घटना का खुलासा किया। प्रिया ने मरने से पहले पति और ससुरालवालों के नाम लिए। उसकी मृत्यु से पहले मजिस्ट्रेटी बयान का वीडियो बनाया गया। जिसमें उसने अपने ऊपर जुर्म की हर दास्तान अपने पति प्रदीप व ससुरालिजन का काला चिट्ठा खोलकर रख दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति प्रदीप व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+