एटा: घर छोड़ने के बहाने युवती से चलती कार में गैंगरेप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में एक युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोपियों ने घर छोड़ने के बहाने युवती को कार में बैठा लिया और फिर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर एटा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर 20 दिन बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना एटा कोतवाली देहात इलाके की है। यहां एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक मई को बाजार आई थी। बाजार करने के बाद बस स्टेंड पर घर जाने के लिए खड़ी थी। इस दौरान आरोपी कैलाश निवासी हरतोली थाना ढोलना जनपद कासगंज ने कार रोकी और घर छोड़ने की बात कही। उसने बताया कि रिश्तेदार होने के कारण वह कार में बैठ गई। वहीं कार में पहले से चार आरोपी बैठे हुए थे।
आरोपी गांव छोड़ने के बजाए थाना पिलुआ स्थित गांव सुन्ना नहर स्थित झाड़ियों में ले गए। जहां सब ने एक-एक करके युवती से रेप किया। वहीं विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़िता कार्रवाई को लेकर थाने से लेकर उच्चाधिकारियों के पास पहुंची। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से पांच आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications