'पति बाहर नौकरी करते हैं, देवर ने बुरी नीयत से मुझे पकड़ा', पीड़िता की गुहार
कानपुर। उत्तर प्रदेश में लगातार महिला उत्पीड़न के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला कानपुर का है। यहां एडीजी जोन से महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत महिला ने अपने ससुर से की तो उसे घर से निकाल दिया गया। महिला ने बताया कि पिछले आठ महिनों से पुलिस अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

जालौन जिले के रेडर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता प्रीती की शादी 2 साल पहले अरविन्द पाठक के साथ हुई थी। अरविन्द गोंडा में नौकरी करता है जिसकी वजह से वो कभी-कभी अपने घर आती है। पीड़ित महिला का आरोप है कि जुलाई 2017 में जब पति गोंडा में थे तब दिन में दो बजे उसका देवर देवेंद्र पाठक ने घर में बुरी नियत से पकड़ लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो देवर ने अपनी जेब से देशी तमंचा निकालकर हवाई फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर पीड़िता के सास-ससुर आ गए।
पीड़िता ने जब अपने देवर की शिकायत की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर घर के बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत ललितपुर के महिला थाने में दी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। ससुराल और पुलिस की कार्यप्रालाणी से आजिज आकर पीड़िता ने एडीजी जोन से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एडीजी जोन अविनाश चंद्रा ने पीड़िता अकांक्षा को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया है। एडीजी ने बताया कि महिला उत्पीड़न और समस्याएं उच्च प्राथमिकता है। प्रीती नाम की महिला ने अपने देवर पर शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला के आरोपों के आधार पर एडिशनल एसपी ललितपुर को मामले की जांच करने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications