पति से खफा होकर घर से भागी महिला, अपहरण के बाद 14 दिनों तक गैंगरेप

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक महिला को बंधक बनाकर 14 दिनों तक गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार आरोपियों ने बंदूक की नौंक पर शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के पति ने चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कर पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

woman abducted and gangrape in ballia for 14 days

यह है मामला
मामला बलिया के बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 26 वर्षीया दलित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मई को उसका किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया था। जिससे वह नाराज होकर वह अपने घर चौरा जाने के लिए निकल कर चली गई। रास्ते में उसका परिचित अजीत मिल गया। अजीत ने उसे बाइक से छोड़ने को कहा तो विवाहिता तैयार हो गयी। थोड़ा आगे बढने पर चार और लोग उन्हें मिले। इसके बाद विवाहिता की आंख पर पट्टी बांधकर उसे किसी अज्ञात स्थान पर एक कमरे में ले गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने बंदूक की नौंक पर उसे शराब पिलाई और 14 दिनों तक उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे में धुत थे, इसी वजह से वह किसी तरह उन्हें चकमा देकर भाग निकली और घटना की जानकारी अपने पति को दी। जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पति ने बांसडीह थाना में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस अधीक्षक एसपी गांगुली ने बताया कि पहले गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। बताया कि दोनों उनसे मिले हैं, जिसके बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+