बिजली विभाग की टीम कर रही थी छापेमारी, दहशत में चली गई युवती की जान
सहारनपुर। बिजली बिलों की वसूली के लिए इन दिनों विद्युत विभाग द्वारा जमकर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में यह अभियान विद्युत विभाग के अधिकारियों को भारी पड़ गया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने एक मकान पर छापेमारी की तो दहशत में एक युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ। कांग्रेस के पूर्व विधायक इमरान मसूद ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। मृतका के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर जेई व अन्य विधुतकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नगर कोतवाली के मोहल्ला मालियान में इसरार पुत्री यामीन का घर है। इसरार के मुताबिक शुक्रवार को चार-पांच लोग जबरन उसके घर में घुस आए। जिससे दहशत के कारण उसकी बहन नसीमा को हार्ट अटैक हो गया और मौत हो गई। इसके बाद मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए। जानकारी पता करने मामूल हुआ कि घर में जबरन घुसने वाले क्षेत्र के जेई और विभाग के लोग थे। क्षेत्रवासियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा किए जाने की जानकारी पाकर पूर्व विधायक इमरान मसूद, कांग्रेस के बेहट विधायक नरेश सैनी व अन्य कांग्रेसी मौके पर पहुंचे और समझा कर लोगों को शांत कराया।

इसके बाद इसरार ने नगर कोतवाली पहुंच बहन की मौत के लिए जेई और विभाग के लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि नदीम ढलाईवाले, हाजी सरफराज, जावेद अंसारी, हसीन अहमद, अरशद, जहीर, नासिर आदि मौजूद रहे।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications