9 दिनों तक हाथ पैर बांधकर जंजीरों में जकड़ा, अब पिता ने किया खुलासा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पत्नी और बेटे ने अपने सगे पिता को जंजीरों में हाथ-पैर बांधकर कैद कर लिया। मामले की भनक पड़ोसियों को हुई तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची ने पत्नी और बेटे के चंगुल में फंसे पिता को मुक्त कराया। आरोपियो की कैद से मुक्त होने के बाद पीड़ित ने खुलासा किया वो चौका देने वाला था। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटे ने संपत्ति के लालच में उसे पिछले नौ दिनों से बंधकर बनाकर रखा था।

Wife and son made their father hostage in Agra

मामला आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है। बता दें कि राजेश कुमार अपनी पत्नी और इकलौते बेटे निमित्त के साथ रहते है। पीड़ित राजेश का आरोप है कि सम्पत्ति के लालच में बेटे निमित्त ने अपनी मां के साथ मिलकर उन्हे बंधक बना लिया था। इतना ही नहीं बेटे निमित्त ने अपने पिता को 9 दिन तक लोहे की जंजीर से हाथ पैरों को बांध कर रखा। बता दें कि किसी तरह पड़ोसियों को राजेश को कैद करनी की जानकारी हुई तो पड़ोसियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राजेश कुमार को जंजीरों से मुक्त कराया। राजेश के शरीर पर जंजीरों के निशान थे। पुलिस ने राजेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और पत्नी और बेटे को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं अधिकारी

आगरा के एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को उसके ही घर वालों ने बंधक बनाकर रखा हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित को बंधक मुक्त कराकर मेडिकल के लिए भेजा गया है। फिलहाल आरोपी पत्नी-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+