घर में पति को अकेला पाकर पत्नी को मिला मौका, दी खौफनाक मौत

परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे। घर में पति को अकेला पाकर पत्नी ने प्रेमी के सहयोग से उसे मार डाला। पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

सहारनपुर। उस परिवार के सभी सदस्य एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर केवल पति और पत्नी ही थे। पत्नी ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की छह गोलियां मिलाकर पति को हमेशा-हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। उसने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा पुलिस ने किया है।

घर में पति को अकेला पाकर पत्नी को मिला मौका, दी खौफनाक मौत

एसएसपी लव कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नागल कस्बे के हरदेव नगर निवासी सुशील पुत्र जनेश्वर का शव 17 अप्रैल की सुबह घर के निकट ही तालाब से बरामद हुआ था। वह लापता चल रहा था। खुलासे के लिए थाना नागल व क्राइम ब्रांच टीमों को लगाया गया था। थाना नागल व सर्विलांस टीम ने खजूरवाला निर्माणाधीन पुल के निकट से हत्या मामले में मृतक की पत्नी बबीता और उत्तराखंड के हरिद्वार के गांव लिब्बरहेडी निवासी उसके प्रेमी कपिल कश्यप पुत्र सुगन चन्द को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी बबीता व उसके प्रेमी कपिल ने बताया कि उनके बीच काफी समय से अवैध संबंध थे। 15 अप्रैल को आपस में फोन पर बात कर वह दोनों देवबंद में आयोजित मेले में मिले जहां बबीता ने बताया कि परिवार के सभी लोग शादी में गये हुए हैं। दोनों ने सुशील की हत्या की योजना बनाई और रात में बबीता ने कोल्डड्रिंक में नशे की छह गोलियां मिलाकर सुशील को बेहोश कर दिया। जिसके बाद कपिल अपने साथी रमेश के साथ बबीता के गांव पहुंचा। चारपाई पर लेटे सुशील की बेहोशी की हालत में ही गले में फंदा डाल हत्या कर दी। इसके बाद शव घर के समीप ही तलाब में फेंक दिया था।

एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलााश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त आला ए कत्ल रस्सी, 26 नशीली गोलियां और एक पल्सर बाइक भी आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+