पहले की दो शादियां, फिर दूसरे पति के साथ मिलकर की पहले पति की हत्या
भदोही। एक महिला ने पहले दो शादी की, उसके बाद अपने दूसरे पति के साथ मिलकर अपने पहले पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को बालू में छुपा दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि 19 फरवरी की सुबह औराई थाना इलाके के उचेठा गांव में सड़क के किनारे पुलिस को फर्रुखाबाद निवासी सुधीर दीक्षित का शव पड़ा हुआ मिला था। सुधीर का मुंह, हाथ और पैर टेप से बांधे गए थे। शव कि शिनाख्त के बाद औराई थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे ने पूछताछ शुरू किया तो पत्नी ही शक के घेरे में आ गई।

दोनों पतियों को नहीं पता था कि महिला ने की है दो शादी
इस की शुरुआत बनारस से हुई है। लंका इलाके की रहने वाली एक युवती की दोस्ती जितेन मौर्य नामक युवक से हो गई। दोनो ने 2015 में शादी कर ली और एक साथ रहने लगे। उन्हें एक लड़की भी पैदा हुई। बता दें कि जितेन से शादी होने से पहले भी महिला ने 2001 में फर्रुखाबाद निवासी सुधीर दीक्षित से शादी की थी। बता दें कि महिला एक बार फिर से सुधीर दीक्षित के संपर्क में आ गई। इस बीच जितेन मौर्य को छोड़कर महिला अपने मायके चली गई और कुछ दिन बाद अपने पहले पति के साथ रहने लगी। उसके दोनो पतियों को यह बात नहीं पता थी कि उसने दो दो शादियां की हुई हैं।

दूसरे पति को पता चला तो रचा षड्यंत्र
दूसरे पति को पता चला कि उसकी पहली पत्नी औराई में मकान बनवाकर अपने पहले पति के साथ रह रही है। जितेन ने पत्नी से संपर्क बढ़ाया और इसी बीच उसे यह जानकारी हुई कि उसकी पत्नी को एड्स है। जिसके बाद वह जमीन के लालच में आ गया। दोनों बराबर एक दूसरे से मिलने लगे और पहले पति सुधीर दिक्षित के हत्या का षडयंत्र रचा। पांच दिन पूर्व दोनों ने बेरहमी से पहले पति सुधीर की गला दबा कर और धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी।

वैन से लेजाकर बालू में दबाया शव
हत्या के बाद शव को वैन में लादकर औराई थाना क्षेत्र के उचेठा रोड के किनारे बालू में दबा दिया। सुबह होते ही लाश देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी। जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया कि सुधीर की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने दूसरे पति के साथ मिलकर किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications