पत्नी का था गैंगेस्टर से अवैध संबंध, पति ने रोका तो गुंडों से करा दी हत्या
13 दिन पूर्व हुए व्यापारी की हत्या किसी और ने नही बल्कि उसकी पत्नी ने भाड़े के लोगो से करवाई थी। हत्या का मुख्य कारण अवैध संबध बताया जा रहा है।
बहराइच। 13 दिन पूर्व हुए व्यापारी की हत्या का खुलासा बहराइच पुलिस ने गुरूवार को किया। बताया जाता है कि व्यापारी की हत्या किसी और ने नही बल्कि उसकी पत्नी ने भाड़े के लोगो से करवाई थी। हत्या का मुख्य कारण अवैध संबध बताया जा रहा है। जिसके चलते व्यापारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बहराइच पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ऐसे हुआ था पुलिस को शक
गोण्डा-बहराइच मार्ग पर 13 दिन पूर्व एक शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान आशीष जायसवाल पुत्र मदन लाल निवासी हर्ष स्वीट हाउस के रूप में हुई थी। शरीर पर चोट के निशान थे जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा देहात कोतवाली में दर्ज किया गया था। एसपी सुनील सक्सेना ने इस खुलासे के लिए स्वाट टीम, देहात कोतवाली व रिसिया एसओ संजय दूबे को सौंपा था। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि घटना में शामिल हुए लोग दुनक्का के पास मौजूद है तभी टीमें पहुचकर आरोपी महिला सहित तीन लोगो को धर दबोचा।

क्यों हुई हत्या?
सीओ नगर विजय शंकर मिश्र का दावा है की मृतक की पत्नी दीप माला का लखीमपुर के शातिर बदमाश रामकुमार यादव से काफी दिनों से अवैध संबंध था। दोनों के इस नाजायज संबंधों के बीच पति आशीष रोड़ा बन रहा था। इसलिए 19 मई की रात रामकुमार ने अपने दो साथी राजेश यादव और जसपाल सिंह उर्फ सब्बी के साथ मिलकर आशीष को शराब पिलाई। आशीष जब नशे में धुत हो गया तो तीनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आशीष का शव बहराइच-गोंडा मार्ग पर कौरेमउ के पास 20 मई को मिला था। फिलहाल पुलिस ने जसपाल, राजेश और दीपमाला को जेल भेज दिया है। सीओ ने बताया कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी रामकुमार यादव बीते 29 मई को एक अन्य मामले में लखीमपुर कोर्ट में हाजिर हो चुका है।

चार साल से थे अवैध संबध?
सीओ नगर विजय शंकर मिश्र ने बताया कि आरोपी महिला से जब पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि रामकुमार यादव से चार साल पहले से अवैध संबंध था और आशीष दोनों के रास्ते का रोड़ा था। इसलिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications