पति के कहने पर पत्नी और उसके प्रेमी को बांधकर ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को ग्रामीणों द्वारा पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो सामने आया है। महिला को उसके पति ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और फिर दोनों को पकड़ कर पेड़ से बांधकर उनकी लात-घूंसों और डंडो से जमकर पिटाई की। बता दें कि वहां खड़े एक शख्स ने दोनों की पिटाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

wife and his lover beaten by husband in Lucknow

वायरल वीडियो कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वीडियो में पिट रही महिला का पति मुंबई में मजदूरी करता है। पति की गैर मौजूदगी में महिला के अपने पड़ोसी जितेन्द्र से अवैध संबंध हो गए। पति की गैर मौजूदगी में महिला के घर पड़ोसी जितेन्द्र आने-जाने लगा तो ग्रामीणों ने इस बात की खबर महिला के पति को दे दी। पत्नी की बेवफाई की खबर सुनते ही पति नन्दलाल मुंबई छोड़कर घर वापस लौट आया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

नंदलाल ने गांव से बाहर जाने की बात कर घर से निकला गया तो महिला ने अपने प्रेमी को फोन कर घर बुला लिया। प्रेमी जितेन्द्र के घर पहुंचते ही इस बात की खबर ग्रामीणों ने नंनदलाल को दे दी। आनन-फानन में घर पहुंचे नंदलाल ने प्रेमी जितेंद्र और पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। दोनों ग्रामीणों ने दोनों को पड़े से बाधकर उनकी लात-घूंसों और डंडो से जमकर पीटाई की दी। बता दें कि इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+