प्रेमी से मिलने से रोका तो पत्नी ने सुपारी देकर कराई पति की हत्या

उन्नाव। प्रेमी के प्यार में अंधी हुयी पत्नी ने सुपारी किलर की मदद से अपने पति की हत्या करा दी। गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या की गयी थी। मौके पर मिले साक्ष्यों से पुलिस को इस बात पर जांच शुरू की कि मृतक की हत्या कहीं दूसरी जगह कर यहां पर फेंका गया है। जांच में पुलिस ने मुखबिर के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया। जिससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पत्नी, प्रेमी सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने हत्याकांड का खुलासा किया है।

Wife hired killer to kill husband for lover in Unnao

पति मिलने में बाधक बन रहा था
आसीवन थाना क्षेत्र के मुंशी खेड़ा के पास बाग में विगत 19-20 अक्टूबर की रात गब्बर पुत्र शरीफ निवासी मुंशी खेड़ा थाना आसीवन की हत्या कर फेंका गया शव मिला था। जिसकी हत्या गमछा से गला कस कर किया गया था। शव को संतोंष मिश्रा के बाग में फेंक गया था। क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ अमरीश सिंह भदौरिया ने हत्या का खुलासा करते हुये बताया कि मुखबिर के साथ सर्विलांस को भी लगाया गया।

विवेचना के दौरान जानकारी हुयी कि मृतक गब्बर की पत्नी मनकीया उर्फ ममता का अवैध सम्बंध नूर आलम उर्फ कल्लू निवासी रसूलाबाद मजरा जोगी कोट थाना बांगरमऊ से है। जिसकी जानकारी गब्बर को हो गयी थी। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। इस वजह से मनकीया नूर आलम से नहीं मिल पाती थी। इस पर दोनों ने मिल कर हत्या की योजना बनायी और इसमें अतीक अहमद पुत्र स्व.शरीफ अहमद निवासी रसूलाबाद मजरा जोगीकोट थाना बांगरमऊ, राजेन्द्र यादव पुत्र राम पाल निवासी दयाल खेड़ा थाना औरास, सूरजपाल उर्फ कालिया पुत्र किशनपाल निवासी चकपीर नगर थाना बांगरमऊ के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी। इसके बदले मनकिया व नूर आलम ने अतीक अहमद व राजेन्द्र यादव को एक लाख पैंसठ हजार में सौदा किया। जिसकी पेशगी के तौर पर उन्होने इक्कासी हजार रुपये दिये।

क्षेत्राधिकारी अमरीश सिंह ने बताया कि आज सुबह 29 अक्टूबर को शेष लेन देन के लिये सभी अभियुक्तगण पहुसरा तिराहे पर एकत्र हुये। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच को मौके से गिरफ्तार किया। अमरीश सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के पास से मोटर साइकिल, चार अदद मोबाइल, तीन अदद एटीएम कार्ड, दो पहचान पत्र और चौदह हजार रूपये नगर बरामद हुआ। साथ ही एक सिम कार्ड भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आसीवन दिनेश चन्द्र मिश्र, रवीन्द्र भदौरिया, उप निरीक्षक राम सिंह यादच, शिव मणि यादव, अजय कुमार, विनोद कुमार, लवकुश यादव, रेखा वर्मा के साथ स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप तिवारी, अनिल कुमार मिश्रा, असरार अहमद, सरज पाल सिंह, अब्दुल जब्बार, राधेश्याम आदि शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+