पत्नी ने किया पति को आग के हवाले, घर का कीमती सामान लेकर हुई फरार
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। पति का आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद उनकी पत्नी तीन बच्चों को लेकर फरार हो गई। पति को गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।

मामला शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र का है, यहां 35 वर्षीय अनिल कुमार का उनके पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा था। जिसके बाद उनकी पत्नी उनसे नाराज़ थीं। बीती रात जब अनिल छत पर सो रहा था तो उनकी पत्नी पुष्पा ने अपने भाइयों को बुला लिया। छत पर सो रहे अनिल के शरीर पर पेट्रोल छिड़कर आग के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें- स्कूल चेक करने गए योगी सरकार के मंत्री, खुद सही हिंदी तक नहीं लिख पाए
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी तीन बच्चों के साथ घर के सारे कीमती सामान अपने भाइयों के साथ लेकर मौके से फरार हो गईं। चीख पुकार सुनने पर अनिल के छोटे भाइयों और पड़ोसियों ने मिलकर किसी तरह से आग बुझाया। परिजनों की माने तो पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि इसी विवाद के चलते पत्नी ने पेट्रोल डालकर पति को आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में अनिल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर मेहराज अहमद की मानें तो अनिल 90% से ज्यादा जल चुका है। फिलहाल उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- अपने ही पति ने नशे का आदी बना दिया, नरक से बदतर हो गई ज़िन्दगी












Click it and Unblock the Notifications