दिल्ली-एनसीआर: सस्ते में मिलने वाली नई बाइकों का ठिकाना क्यों है बुलंदशहर?

मुखबिर की सूचना पर पुलिस छोईया पुल पर चैकिंग करने लगी। तभी नरौरा की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर आते तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो चोरों ने पुलिस पर फायर कर दिया।

बुलंदशहर। अगर आपको सस्ती बाइक की तलाश है तो आप बुलंदशहर जाने की सोच सकते हैं। आप को बुलंदशहर में नई बाइक 5 हजार से 10 हजार रुपए मे मिल सकती है। इस बात का खुलासा बुलंदशहर पुलिस ने किया हैं। पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग को पकड़ा हैं, जो आरटीओ कार्यालय से फर्जी आरसी बनाकर चोरी की बाइकों को बुलंदशहर में बेचता है। पुलिस ने इस गैंग के 3 अंतरजनपदीय वाहन चोरों 8 मोटर साइकिलों, 1 स्कूटी और फर्जी कागजातों के साथ गिरफ्तार किया है। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए डिबाई थाने की पुलिस रविवार को संदिग्ध वाहन की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि नरौरा की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन युवक वाहन चोर गैग के सदस्य हैं।

Why new bikes cheaply found in Bulandshahr?

बाइक खरीदने लोग क्यों जाते हैं बुलंदशहर?

मुखबिर की सूचना पर पुलिस छोईया पुल पर चैकिंग करने लगी। तभी नरौरा की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर आते तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो चोरों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके बाद तीनों चोरों को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया लिया।

Why new bikes cheaply found in Bulandshahr?

एसपी देहात पीके तिवारी ने बताया कि पुलिस ने पूरन, नरेंद्र और सुनील को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की 8 बाइक, 1 स्कूटी को धर्मपुर रोड, सकूर खां की पुरानी कोठी से बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों के पास से वाहनों के फर्जी आरसी और इनश्योरेंस और अवैध असलहा भी बरामद किया हैं।

अलीगढ़ में बनते थे फर्जी कागजात

पुलिस की माने तो चोरों ने अलीगढ़ के कई थाना क्षेत्रों से चोरी करना कबूला है। साथ ही पुलिस ने बताया कि वाहनों के फर्जी आरसी ओर इनश्योरेंस आरटीओ कार्यालय अलीगढ़ में 'थॉमसन' नाम का एक दलाल बनाकर इन्हें देता था। पुलिस ने ये भी बताया कि थॉमसन एक बाइक के कागज तैयार करने के 2 हजार रुपए लेता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+