प्राण-प्रतिष्ठा के वक्त गर्भगृह में PM मोदी के साथ कौन-कौन होगा? पीएम ऐसे करेंगे रामलला के प्रथम दर्शन
अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। सूत्रों के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा के वक्त गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और मंदिर के आचार्य (मुख्य पुजारी) मौजूद रहेंगे। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी श्रीराम को आईने में उनका चेहरा दिखाएंगे।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले इस साल के अंत में यानी की 30 दिसंबर को पीएम मोदी श्रीराम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। साथ ही साथ प्रधानमंत्री इस दौरान रोड शो भी करेंगे।

पीएम मोदी के पहुंचने से एक दिन पहले यानी 29 दिसंबर को ट्रस्ट द्वारा रामलला की मूर्ति का चयन किया जाना है। रामलला की 3 मूर्तियां बन रही हैं, उनमें से एक मूर्ति का चयन कर प्राण प्रतिष्ठा होगी।
आपको बता दें, प्राण-प्रतिष्ठा महज 1 मिनट 24 सेकेंड में पूरी हो जाएगी। काशी के पंडितों द्वारा यह मुहूर्त तय किया गया है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस मुहूर्त की शुद्धि भी की जाएगी। मुहूर्त शुद्धि का समय 20 मिनट का होगा।
यह भी देखें: Ram Mandir Inauguration: पीएम मोदी के क्षेत्र से आएंगे 150 वैदिक पंडित, मंत्रोच्चार के बीच होगा अभिषेक समारोह
रामनगर की 84 कोस में बैन होगी शराब
आपको बता दें, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने राम मंदिर के पूरा होने के बीच एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार, 28 दिसंबर को कहा कि जल्द ही रामनगर की 84 कोस की परिधि में शराब बैन होगी। इस एरिया से सभी शराब की दुकानें भी हटाई जाएंगी।
30 साला बाद अयोध्या में ब्लू जोन एक्टिव
प्रधानमंत्री दो दिनों बाद अयोध्या दौरे पर जाने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां बेहद अलर्ट हैं। अयोध्या में मंदिरों, होटलों और रेलवे स्टेशन की चेकिंग की जा रही है। सभी कार्यक्रम स्थलों को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। अयोध्या में आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की भी सतर्कता से चेकिंग की जा रही है। 30 सालों बाद यहां ब्लू जोन एक्टिव है। पिछली बार ब्लू जोन श्रीराम जन्मभूमि परिसर के चारों ओर समेत अयोध्या के आसपास के जिलों में साल 1990 और 92 के राम मंदिर आंदोलन के दौरान एक्टिव हुआ था।
यह भी देखें: '...मुझे तो नहीं बुलाया, BJP कर रही राजनीति', Ram Mandir उद्घाटन को लेकर बोले शरद पवार
ममता बनर्जी नहीं होंगी कार्यक्रम में शामिल, सीताराम येचुरी ने ठुकराया आमंत्रण
राम मंदिर उद्घाटन समारोह में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। वहीं, राजद सुप्रीमो लालू यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी शामिल होने पर संशय बरकरार है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी मुख्यमंत्रियों और बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया है। जबकि, समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि अगर उन्हें आमंत्रित किया गया तो वे जरूरी जाएंगीं।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। जबकि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अबतक हामी नहीं भरी है।
यह भी देखें: ...तो क्या रामलला प्राण- प्रतिष्ठा में ममता बनर्जी भी नहीं आएंगी? ट्रस्ट के आमंत्रण पर TMC ने क्या कहा? जानिए












Click it and Unblock the Notifications