'...मुझे तो नहीं बुलाया, BJP कर रही राजनीति', Ram Mandir उद्घाटन को लेकर बोले शरद पवार
Ram Mandir Inauguration: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) प्रमुख सीताराम येचुरी ने ट्रस्ट आमंत्रण को अस्वीकार किए जाने का बाद अन्य क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। अयोध्या उत्सव में शामिल होने एक सवाल के जवाब में एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि मुझे राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं बुलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी मंदिर के बहाने राजनीति कर रही है।
राम मंदिर उद्घाटन को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने कई विपक्षी दलों के नेताओं, फेमस हस्तियों, साधु- संतों, कारसेवकों समेत देश के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्मानित जनों को आमंत्रित किया है। वहीं दूसरी ओर ट्रस्ट के आमंत्रण पत्र को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) प्रमुख सीताराम येचुरी ने ट्रस्ट आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक टीएमसी टीएमसी प्रमुख व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भी अयोध्या पहुंचने की संभावना कम है।

इस बीच राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तो इस बात से इनकार कर दिया की राम मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में होने वाले रामलला- प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। अयोध्या पहुंचने के सवाल पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने बीजेपी को निशाने पर लिया।
NCP चीफ ने कहा, "मुझे राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं बुलाया गया है। बीजेपी राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। सत्तारूढ़ पार्टी के पास लोगों का समर्थन जुटाने के लिए कोई ठोस कार्यक्रम नहीं है, इसलिए ऐसा लगता है कि वे राम मंदिर का इस्तेमाल कर लोगों के बीच एक अलग राय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications