Kamini Kumari कौन थी? शादी के 29 दिन बाद ससुराल में दर्दनाक मौत, Deepika Nagar की तरह दूसरा डेथ मिस्ट्री केस

Noida Kamini Kumari Death Case: ग्रेटर नोएडा के दीपिका नागर केस के 84 दिन बाद एक और दुल्हन की खौफनाक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 24 साल की कामिनी कुमारी की शादी को अभी महज 29 दिन ही हुए थे। 11 जुलाई को वह मंथन धीमान के साथ विवाह बंधन में बंधी थी। लेकिन शादी के 29 दिन में ही 9 अगस्त की शाम उसकी जिंदगी का दुखद अंत हो गया। पुलिस के मुताबिक, कामिनी ने नोएडा की एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में स्थित अपने फ्लैट से कथित तौर पर छलांग लगा दी।

घटना के बाद कामिनी के मायके वालों ने उसके पति पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं, पति ने पुलिस को बताया कि कामिनी डिप्रेशन से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से सामने आई बातों की जांच कर रही है। मौके से कोई नोट मिलने की बात भी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि, 17 मई 2026 को ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर की मौत भी कुछ ऐसे ही हुई थी। ससुराल की छत से नीचे गिरने से दीपिका चल बसी। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर कौन थी कामिनी?

who-was-kamini-kumari-death

Who Was Kamini Kumar: कौन थी कामिनी कुमारी?

कामिनी कुमारी की उम्र महज 24 साल थी। वह उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली थी। शादी के बाद वह अपने पति मंथन धीमान (Manthan Dhiman) के साथ नोएडा में रह रही थी। दोनों ने सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में किराए पर फ्लैट लिया था। जानकारी के मुताबिक, कामिनी पहले एक बीपीओ में नौकरी करती थी। हालांकि, कुछ समय पहले उसने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। शादी के बाद उसकी जिंदगी का नया अध्याय शुरू हुआ था। परिवार के लिए यह समय खुशियों का होना चाहिए था, लेकिन शादी के महज 29 दिन बाद उसकी मौत की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया। कामिनी के पति मंथन धीमान मूल रूप से देहरादून के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह एक निजी कंपनी में वीडियो एडिटर के तौर पर काम करते हैं।

Kamini Kumar Manthan Dhiman Marriage: 11 जुलाई को हुई थी शादी

कामिनी और मंथन की शादी 11 जुलाई को हुई थी। यानी जिस घर में शादी के बाद नई जिंदगी शुरू हुई, वहां वह लंबे समय तक रह भी नहीं सकी। 9 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय कामिनी अपने फ्लैट में थी। कुछ देर बाद सोसाइटी में तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद कामिनी को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी और मौत के बीच सिर्फ 29 दिनों का अंतर होने के कारण यह मामला बेहद संवेदनशील बन गया है।

16वीं मंजिल से गिरने की बात

पुलिस के अनुसार, कामिनी ने कथित तौर पर सोसाइटी की ऊंची मंजिल से छलांग लगाई। शुरुआती जानकारी में 16वीं मंजिल से गिरने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। यही वजह है कि पुलिस इस घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझने के लिए परिवार, पति और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।

पति ने डिप्रेशन की बात बताई

जांच के दौरान कामिनी के पति मंथन धीमान ने पुलिस को बताया कि कामिनी डिप्रेशन से परेशान थी और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस के सामने यह भी जानकारी आई कि वह पहले बीपीओ में काम करती थी, लेकिन बाद में उसने नौकरी छोड़ दी थी।

हालांकि, केवल इस आधार पर मौत की वजह तय नहीं की जा सकती। पुलिस को यह पता लगाना होगा कि घटना से पहले कामिनी की मानसिक स्थिति कैसी थी, पति-पत्नी के बीच संबंध कैसे थे और क्या हाल के दिनों में उनके बीच किसी तरह का विवाद हुआ था। इसीलिए पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध सबूतों को मिलाकर मामले की जांच कर रही है।

Postmortem और फोरेंसिक जांच से क्या सामने आएगा?

कामिनी की मौत की खबर मिलते ही एटा से मायके वाले नोएडा पहुंचे। परिवार ने उसके पति पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कामिनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की चिकित्सकीय वजह और चोटों की प्रकृति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए हैं। जांच में फ्लैट और आसपास के क्षेत्र की परिस्थितियों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी भूमिका अहम हो सकती है।

पुलिस की जांच में कौन-कौन से सवाल?

  • शादी के बाद कामिनी और उसके पति के बीच संबंध कैसे थे?
  • घटना से पहले उसके और पति के बीच क्या बातचीत हुई थी?
  • उस समय फ्लैट में कौन मौजूद था?
  • क्या कामिनी ने परिवार या किसी दोस्त से अपनी परेशानी साझा की थी?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+