Swami Prasad Maurya कौन हैं? कभी मायावती-अखिलेश के थे खास, साथ छूटते ही जूते-थप्पड़ के शिकार!
Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश की सियासत में स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम किसी पहेली से कम नहीं। कभी बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मायावती और समाजवादी पार्टी (SP) के अखिलेश यादव के करीबी रहे मौर्य अब अपनी नई पार्टी, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) के साथ सियासी पारी खेल रहे हैं। लेकिन, यह पारी विवादों और हमलों से भरी रही।
6 अगस्त 2025 को रायबरेली के सारस चौराहे पर मौर्य के स्वागत के दौरान दो युवकों ने माला पहनाने की आड़ में उनके सिर पर थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई, और समर्थकों ने हमलावरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यह कोई पहला हमला नहीं-मौर्य पहले भी दो बार 'जूता अटैक' का शिकार हो चुके हैं। आइए, उनके उतार-चढ़ाव भरे सियासी सफर और रायबरेली की इस सनसनीखेज घटना को करीब से जानते हैं...

रायबरेली में थप्पड़ कांड, जहां बने पहली बार विधायक!
6 अगस्त 2025 को लखनऊ से फतेहपुर जाते समय स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली के मिलएरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर रुके। वहां समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसी बीच, दो युवक भीड़ में घुसकर मौर्य के पास पहुंचे और माला पहनाने की आड़ में एक ने उनके सिर पर थप्पड़ मारा (Swami Prasad Maurya Slapped in Raebareli)। वीडियो में साफ दिखता है कि हमलावर भागने की कोशिश करता है, लेकिन समर्थकों ने उसे और उसके साथी को पकड़ लिया।
गुस्साए समर्थकों ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। इस मारपीट में इंस्पेक्टर अजय राय की वर्दी तक खून से सन गई। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में लिया, और मामले की जांच शुरू कर दी। मौर्य ने इसे सियासी साजिश करार देते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा। आपको बता दें कि मौर्य का राजनीतिक सफर की शुरुआत रायबरेली की डलमऊ सीट से 1996 में BSP टिकट पर हुई थी। इस सीट पर बसपा का परचम लहराकर पहली बार विधायक बने।
Swami Prasad Maurya Shoes Attack: पहले भी जूता अटैक का शिकार
यह पहली बार नहीं है, जब मौर्य पर हमला हुआ। उनके विवादास्पद बयानों और दल-बदल ने उन्हें हमेशा निशाने पर रखा।
- 21 अगस्त 2023 (लखनऊ): इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में SP के OBC महासम्मेलन में वकील की वेशभूषा में आए आकाश सैनी ने मौर्य पर जूता फेंका। मौर्य बाल-बाल बचे, और हमलावर को समर्थकों ने पकड़ लिया।
- 4 मई 2024 (आगरा): SP छोड़ने के बाद आगरा में एक जनसभा के दौरान मौर्य पर जूते बरसाए गए। समर्थकों ने हमलावर को पकड़कर पीटा, और दारोगा को पिस्टल निकालकर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।
20 फरवरी 2024: क्यों अलग हुए थे अखिलेश से?
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ 'वैचारिक मतभेद' का हवाला देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी छोड़ दी। ठीक एक हफ्ते पहले उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया था । उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 'समाजवादी विचारधारा' के खिलाफ जा रहे हैं। मौर्य के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने कहा था कि वह चुनाव के दौरान पार्टी में शामिल हुए थे और जीत न पाने के बावजूद पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाकर विधानसभा भेज दिया।
Swami Prasad Maurya Political Journey: स्वामी प्रसाद मौर्य का सियासी सफर: दल-बदल की कहानी
स्वामी प्रसाद मौर्य यूपी की सियासत में OBC (मौर्य-कुशवाहा) समाज का बड़ा चेहरा रहे हैं। उनका करियर दल-बदल और विवादों का पर्याय रहा।
1996-2016: BSP का किला
- 1996 में रायबरेली की डलमऊ सीट से BSP के टिकट पर पहली बार विधायक बने।
- 2001-2008 तक BSP के राष्ट्रीय महासचिव और OBC चेहरा।
- 2007 में मायावती सरकार में श्रम और रोजगार मंत्री।
- 2012-2016 तक विधानसभा में विपक्ष के नेता और BSP के प्रदेश अध्यक्ष।
- 2016 में BSP छोड़ी, मायावती पर टिकट बेचने और दलित-पिछड़ा विरोधी नीतियों का आरोप लगाया।
2016-2017: BJP की शरण
- BSP छोड़ने के बाद 'लोकदल' और 'राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी' बनाने की कोशिश नाकाम रही।
- 2017 में BJP में शामिल हुए और पडरौना सीट से विधायक बने।
- योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री बने।
2022: SP का थामा दामन
- 2022 में BJP छोड़कर SP में शामिल हुए। फाजिलनगर से लड़े लेकिन हार गए।
- अखिलेश के करीबी बने, लेकिन रामचरितमानस और जातिगत जनगणना पर बयानों ने विवाद खड़ा किया।
2024: RSSP का गठन
- 20 फरवरी 2024 को SP से वैचारिक मतभेद के चलते इस्तीफा दिया।
- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) बनाई, जो OBC, दलित, और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने का दावा करती है।
Swami Prasad Maurya Net Worth: कितने अमीर हैं स्वामी प्रसाद मौर्य?
2022 की ADR रिपोर्ट के अनुसार, स्वामी प्रसाद मौर्य की कुल संपत्ति 4.13 करोड़ रुपयेहै, जिसमें कोई देनदारी नहीं है। उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। उनकी संपत्ति में चल-अचल संपत्ति और निवेश शामिल हैं, जो उनकी सादगी भरी छवि को दर्शाते हैं।
विवादों से चोली-दामन का साथ
मौर्य के बयान अक्सर सियासी तूफान खड़ा करते हैं।
- रामचरितमानस विवाद: 2023 में मौर्य ने रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को 'पिछड़ों और दलितों के खिलाफ' बताया, जिसके बाद उन पर जूता अटैक हुआ।
- जातिगत जनगणना: OBC और दलितों के लिए जातिगत जनगणना की मांग ने उन्हें BJP और SP के निशाने पर ला दिया।
क्या है मौर्य का अगला कदम?
रायबरेली में हमले के बाद मौर्य ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'मैं डरने वाला नहीं। यह साजिश मेरे हौसले को तोड़ नहीं सकती।' पुलिस हमलावरों की पृष्ठभूमि और करणी सेना से उनके कथित कनेक्शन की जांच कर रही है। क्या यह हमला मौर्य की सियासी सक्रियता को कमजोर करेगा, या उनकी नई पार्टी RSSP को नई ताकत देगा? यूपी की सियासत में यह सवाल गूंज रहा है।
ये भी पढ़ें- Swami Prasad Maurya को माला पहनाने के बहाने मारा जोरदार थप्पड़! जानें कौन थे हमलावर? आगे क्या हुआ?-VIDEO
-
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप












Click it and Unblock the Notifications