कौन हैं नीरज त्रिपाठी, जिन्हें बीजेपी ने इलाहाबाद से दिया टिकट? पिता भी रह चुके हैं भाजपा के कद्दावर नेता

Neeraj Tripathi profile: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए एक और सूची जारी कर दी है। 10वीं सूची में 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। जिसमें से 7 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। इलाहाबाद लोकसभा सीट से इस बार रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया गया है। बीजेपी ने यहां से पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को मैदान में उतारा है।

उत्तर प्रदेश में केशरी नाथ त्रिपाठी का बहुत बड़ा नाम है। उनके बेटे हैं नीरज त्रिपाठी, जिन्हें बीजेपी ने प्रयागरजा से टिकट दिया है। केशरी नाथ त्रिपाठी बिहार, पश्चिम बंगाल, मिजोरम और मेघालय के राज्यपाल रह चुके हैं।
वे तीन बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। उनके बेटे नीरज त्रिपाठी पेशे से वकील हैं। वे उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता हैं।

BJP

हालांकि, नीरज त्रिपाठी सक्रिय राजनीति से दूर रहे हैं। उनका पार्टी में कोई बड़ा कद नहीं है। उन्होंने कहा कि पिताजी केशरी नाथ त्रिपाठी मुझे राजनीति से दूर रखना चाहते थे। लेकिन पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा किया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। दायित्वों को पूरी तरह से निभाऊंगा। उन्होंने भरोसा जताने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी का आभार जताया।

बीजेपी में केशरीनाथ त्रिपाठी की गिनती कद्दावर नेताओं में होती थी। 2023 में उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद बीजेपी ने अब उनके बेटे पर विश्वास जताया है। इससे पहले यहां से रीता बहुगुणा जोशी सांसद रही हैं। वे कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुई थीं। नीरज त्रिपाठी को टिकट मिलने पर परिवार के लोग खुशी मना रहे हैं। पार्टी कार्टकर्ता उन्हें बधाई दे रहे हैं। अपने दिवंगत पिता पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के चित्र पर तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया।

बता दें कि बीजेपी ने 10वीं सूची में कौशांबी से विनोद सोनकर को फिर से मैदान में उतारा है। मैनपुरी से मंत्री जयवीर सिंह चुनाव लड़ेंगे। बलिया से पूर्व पीएम स्वर्गीय चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को टिकट दिया है। गाजीपुर से पारसनाथ राय अब अफजाल अंसारी का मुकाबला करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+