'श्रीकृष्ण मुसलमान थे,5 वक्त की पढ़ते थे नमाज',कौन है UP का मौलाना जरजिस अंसारी? खुद रह चुका है रेप का दोषी!

Jarjis Ansari Lord Krishna Viral Video: उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला मौलाना जरजिस अंसारी ने हिंदू धर्म और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसपर बवाल मचा हुआ है। जरजिस अंसारी वायरल वीडियो में कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण हिंदू नहीं बल्कि मुसलमान थे और वे दिन में पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे। जरजिस अंसारी ने यह भी कहा है कि वो दीन (इस्लाम) का प्रचार करते थे।

इस बयान के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और साधु-संतों में गुस्सा है। अयोध्या के जाने-माने संत विष्णु दास ने मौलाना के इस बयान पर कहा है कि जो कोई भी मौलाना जरजिस अंसारी की जीभ काटकर लाएगा, उसे वे अपनी तरफ से 10 लाख रुपये का नकद इनाम देंगे। वहीं कुछ संत का कहना है कि इनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। मौलान का ये वायरल वीडियो 23 जून को झारखंड में दी गई एक भाषण के दौरान का है।

Jarjis Ansari Lord Krishna Viral Video

'भगवान श्रीकृष्ण 5 वक्त के नमाजी थे'

वायरल वीडियो में मौलाना जरजिस अंसारी श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय के दसवें श्लोक का हवाला देता हुआ दिखाई दे रहा है। मौलाना ने गीता के श्लोक- 'योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः। एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः' को पढ़ते हुए दावा किया कि इसमें जिस ध्यान और साधना की बात कही गई है, वह असल में नमाज ही है। अंसारी ने कहा कि इस श्लोक में भक्तों से कहा गया है कि पूजा-पाठ पूरे शरीर से की जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण खुद दिन में पांच बार नमाज पढ़ते थे।

क्या है गीता के उस श्लोक का असली मतलब?

असल में मौलाना जरजिस ने जानबूझकर अपनी बात साबित करने के लिए गीता के श्लोक की गलत व्याख्या की है। श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय (ध्यान योग) का दसवां श्लोक है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण योगी (साधक) के गुणों और ध्यान की विधि का वर्णन कर रहे हैं।

इसका अर्थ है- ''योगी को निरंतर एकांत (रहसि) में स्थित होकर अपने मन और शरीर को वश में रखना चाहिए। उसे किसी भी वस्तु की आशा (निराशा) या संग्रह (अपरिग्रह) नहीं करना चाहिए और मन को एकाग्र करके आत्मा को परमात्मा में लगाना चाहिए।''

इस पूरे श्लोक में दूर-दूर तक नमाज या इस्लाम से जुड़ा कोई जिक्र नहीं है। मौलाना ने केवल लोगों को गुमराह करने और सुर्खियां बटोरने के लिए इसका गलत अर्थ जनता के सामने रखा।

Jarjis Ansari Lord Krishna Viral Video

अब जानिए कौन है जरजिस अंसारी? (Who is Maulana Jarjis Ansari)

मौलाना जरजिस अंसारी यूपी के इटावा का रहने वाला है। यह पहली बार नहीं है जब मौलाना जरजिस अंसारी ने इस तरह का भड़काऊ और विवादित बयान दिया हो। उसका विवादों से पुराना नाता रहा है।

2022 में जरजिस अंसारी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि एक मुस्लिम महिला को किसी भी हालत में, लेबर पेन के दौरान भी, अपने पति की सेक्सुअल इच्छाओं को मना नहीं करना चाहिए। वीडियो में जरजिस अंसारी ने कहा था, "ओ मुस्लिम महिला! अगर तुम अपने पति को अपने शरीर का (सेक्सुअली) फायदा नहीं उठाने देती हो, तो तुम बहुत बड़ा गुनाह कर रही हो।"

जिसे उन्होंने पैगंबर का हुक्म बताया, उसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "भले ही तुम बच्चे को जन्म देने वाली हो और तुम्हारा पति तुम्हारे शरीर से सुख भोगना चाहता हो तो... तुम्हें अपने पति की इच्छा पूरी करनी होगी।"

इतना ही नहीं जरजिस अंसारी को रेप के एक मामले में भी दोषी ठहराया गया था। सितंबर 2022 में वाराणसी की एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने अंसारी को 2016 के एक मामले में 10 साल की जेल की सजा सुनाई थी, जिसमें शादी का झांसा देकर एक महिला से रेप और उसके बाद ब्लैकमेल करने का आरोप था। कोर्ट ने 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

प्रॉसिक्यूशन के मुताबिक शिकायत करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि वह जरजिस अंसारी से 2013 में मिली थी, जो धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अक्सर वाराणसी आता था। उसने आरोप लगाया कि अंसारी ने उसे उस होटल में बुलाया जहां वह ठहरा हुआ था, उसका यौन उत्पीड़न किया और इस हरकत को रिकॉर्ड किया।

महिला ने आरोप लगाया था कि जरजिस अंसारी ने शादी का झूठा वादा करके अलग-अलग होटलों में कई बार उसका बलात्कार किया और बाद में उसे धमकाया और ब्लैकमेल किया। उसकी शिकायत के आधार पर 19 नवंबर 2015 को मौलवी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

अयोध्या के संत विष्णु दास का फूटा गुस्सा

मौलाना के इस बयान से नाराज होकर अयोध्या के संत विष्णु दास ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत विष्णु दास ने कहा कि इस मौलाना को संस्कृत का एक अक्षर भी नहीं आता है और यह हमारी आस्था का अपमान करने के लिए गीता के श्लोकों का गलत मतलब निकाल रहा है। उसने करोड़ों कृष्ण भक्तों की भावनाओं को गंभीर ठेस पहुंचाई है।

संत विष्णु दास ने मांग की है कि मौलाना जरजिस अंसारी के खिलाफ तुरंत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'जो कोई भी इस मौलाना की जीभ काटकर लाएगा, उसे मैं 10 लाख रुपये का नकद इनाम दूंगा।'

इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव खुद को यदुवंशी कहते हैं, लेकिन वे इस मुद्दे पर बिल्कुल चुप हैं। उनके मुंह से इस अपमान के खिलाफ एक शब्द भी नहीं निकल रहा है।

गिरफ्तारी की उठ रही मांग, सोशल मीडिया पर बवाल

मथुरा में चल रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच इस पुराने वीडियो के दोबारा वायरल होने से माहौल काफी गर्मा गया है। देश के विभिन्न हिंदू संगठनों ने उत्तर प्रदेश और झारखंड की पुलिस से मौलाना जरजिस को तुरंत गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

संगठनों का कहना है कि यह बयान केवल अज्ञानता का नतीजा नहीं है, बल्कि देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस छिड़ी हुई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+