कौन हैं लाल बिहारी यादव जिन्हें अखिलेश ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है?

Who is Lal Bihari Yadav: यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान हो गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमएलसी लाल बिहारी यादव को उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। पहले से भी लाल बिहारी यादव के नाम की ही चर्चा चल रही थी।

अब नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद लाल बिहारी यादव और उनके चाहने वाले लोगों द्वारा खुशी जाहिर की गई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रहने वाले शिक्षक नेतालाल बिहारी यादव मध्यम वर्गीय किसान परिवार से आते हैं।

who-is-lal-bihari-yadav-whom-akhilesh-has-made-the-leader-of-opposition-in-the-up-assembly

लाल बिहारी यादव का जन्म 1 जुलाई 1960 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के विशुनपुर गांव में हुआ था। बताया जा रहा है कि परिवार की स्थिति लाल बिहारी यादव के जन्म के दौरान बहुत अच्छी नहीं थी इसके चलते लाल बिहारी यादव को काफी संघर्ष करना पड़ा।

इसके बारे में लाल बिहारी यादव की अपनी वेबसाइट पर भी पूरा डिटेल लिखा गया है। शिक्षक नेता लाल बिहारी यादव एमए. बीएड और एलएलबी की पढ़ाई किए हैं। समाजवादी पार्टी द्वारा साल 2020 में उन्हें एमएलसी पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। इस चुनाव में लाल बिहारी यादव की जीत हुई।

जारी लिस्ट के अनुसार समाजवादी पार्टी द्वारा यूपी विधान परिषद में जहां लाल बिहारी यादव को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है वही मोहम्मद जासमीर अंसारी को उप नेता बनाया गया है। इसके अलावा किरण पाल कश्यप को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है तथा वाराणसी के एमएलसी आशुतोष सिंह को विधान परिषद का सचेतक बनाया गया है।

उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा पाने के लिए शिक्षक नेता और एमएलसी लाल बिहारी यादव कोर्ट भी जा चुके हैं। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी द्वारा अब लाल बिहारी यादव को अप विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसे लेकर नई जिम्मेदारी अपने वाले सभी नेताओं को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+