उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से ओपी राजभर के बेटे को मिला टिकट, कौन हैं अरविंद जिनपर मोदी-शाह ने दिखाया भरोसा
भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। एसबीएसपी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सीट से अपने बेटे की उम्मीदवारी की घोषणा की।
अरविंद राजभर को भाजपा, उनकी पार्टी (एसबीएसपी) और निषाद पार्टी से समर्थन मिला है। ये सभी पार्टियां आगामी चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार भी करेंगी।

कौन हैं अरविंद राजभर?
ओमप्रकाश राजभर के बेटे, अरविंद राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। 33 साल के अरविंद 358 रसड़ा (उत्तर प्रदेश) निर्वाचन क्षेत्र, भाग संख्या 275 में क्रमांक 314 पर वोटर के रुप में नामंकित हुए थे।
लघु उद्योग निगम लिमिटेड में वेतन और भत्ते के पूर्व सदस्य अरविंद खेती से जुड़े हुए हैं। उन्होंने महात्मा गांधी काशी कॉलेज वाराणसी यूपी से साल 2015 में एम.फिल, स्नातकोत्तर किया है।
अरविंद राजभर नेट वर्थ
2017 के दौरान जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार अरविंद राजभर 37 लाख से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 55 हजार से ज्यादा की देनदारियां हैं।
चार अलग-अलग बैंक में खाते होने के साथ-साथ अरविंद ने 2 इंश्योरेंस पॉलिसी ले रखी है। उनके नाम पर कोई भी गाड़ी नहीं है। उनके पास 55 ग्राम सोना है जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। जबकी उनकी पत्नी के पास 8 लाख की कीमत के सोने के गहने हैं।
अरविंद राजभर के पास एक लाइसेंसी हथियार भी है। उनके पास 85 हजार की कीमत का एक पिस्टल है। उनके पास अपने नाम पर तो कोई जमीन नहीं है पर पत्नी के नाम पर 10 लाख के मुल्य की खेती योग्य जमीन है।
राजभर की संभावित आलोचना
अन्य बीजेपी नेताओं की तरह ओपी राजभर ने भी समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
अपने बेटे को उम्मीदवार के रूप में खड़ा करके, राजभर खुद को विपक्षी नेताओं की आलोचना का शिकार बना सकते हैं। सपा और कांग्रेस नेता अब राजभर और उनके परिवार पर जुबानी हमले कर सकते हैं।
-
'मोटा भाई, जवाब चाहिए’, अमित शाह की 'चार्जशीट' के जवाब में TMC ने जारी की ‘काउंटर-चार्जशीट’, BJP पर लगाए आरोप -
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
Uttar Pradesh Gold Rate Today: Lucknow समेत 7 शहरों में आज सोने का भाव क्या? 3 दिन में कितना सस्ता हुआ? -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ












Click it and Unblock the Notifications