Amarmani Tripathi: कौन हैं अमरमणि त्रिपाठी, महाराजगंज से लगातार 4 बार बने विधायक, जेल से भी जीता चुनाव
Amarmani Tripathi: कौन हैं अमरमणि त्रिपाठी, महाराजगंज से लगातार 4 बार बने विधायक, जेल से भी जीता चुनाव
Who is Amarmani Tripathi: उत्तर प्रदेश में दंबग और बाहुबली नेता की छवि रखने वालों में यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। अमरमणि त्रिपाठी का जीवन में राजनीति और अपराध का कॉकटेल है। ये उत्तर प्रदेश की रहने वाली कवयित्री मधुमिता शुक्ला के हत्या के दोषी हैं। मधुमिता शुक्ला की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी रिहाई के आदेश को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं।
उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन विभाग ने मधुमिता शुक्ला की हत्या के मामले में जेल में बंद अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को रिहा करने का आदेश जारी किया है। राज्यपाल की अनुमति से कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

फिलहाल ये दोनों गोरखपुर जेल में बंद हैं और बांड भरने पर जेल से रिहा हो जाएंगे। मधुमिता की 9 मई 2003 को लखनऊ के पेपर मिल कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मधुमिता शुक्ला लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी। मधुमिता हत्या के वक्त 6 महीने की गर्भवती थीं, ये बच्चा अमरमणि त्रिपाठी का था। अमरमणि त्रिपाठी और मधुमिता का अफेयर था। हत्या के वक्त अमरमणि त्रिपाठी यूपी सरकार के मंत्री थे।
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने की थी। देहरादून के विशेष न्यायाधीश/सत्र न्यायाधीश ने मधुमिता की हत्या के आरोप में अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
अमरमणि त्रिपाठी का राजनीतिक सफर....
अमरमणि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश में एक गैंगस्टर से राजनेता बने है। अमरमणि त्रिपाठी की राजनीति में शुरुआत हरिशंकर तिवारी के साथ हुई थी। अमरमणि त्रिपाठी को हरिशंकर तिवारी का राजनीति उत्तारधिकारी भी कहा जाता था।
हालांकि पार्टी की बात करें तो अमरमणि त्रिपाठी शुरुआत में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में थे और बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अमरमणि त्रिपाठी भाजपा, सपा और बसपा हर पार्टी के सदस्य रह चुके हैं।
अमरमणि त्रिपाठी महाराजगंज के नौतनवा से विधायक थे और लगातार चार बार चुनाव जीतकर विधायक बने। वह कई सरकार में यूपी के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। अमरमणि त्रिपाठी का दबदबा इतना था कि उन्होंने 2007 में जेल से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था जीत गए थे।
अमरमणि त्रिपाठी 2022-23 में मायावती के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे, बाद में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। अमरमणि त्रिपाठी 1997 में वह कल्याण सिंह सरकार में, 1999 में राम प्रकाश गुप्ता सरकार में और 2000 में राजनाथ सिंह सरकार में मंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications