Prateek Yadav: प्रतीक यादव ने किस पर लगाए थे 4 करोड़ की रंगदारी के आरोप? क्यों परेशान थे अपर्णा के पति?

Prateek Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को 38 वर्ष की आयु में निधन हो जाने की वजह से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक को 13 मई की सुबह करीब 6 बजे इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लोग अभी भी समझ नहीं पा रहे कि फिटनेस लवर प्रतीक यादव की मौत कैसे हो गई, हालांकि पोस्टमार्टंम रिपोर्ट कह रही है कि प्रतीक के लंग्स में क्लॉट था, जिसकी वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ लेकिन अभी भी प्रतीक की मौत को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल कौंध रहे हैं।

Prateek Yadav

इसी बीच प्रतीक यादव का नाम उनकी हालिया मौत के बाद एक पुराने कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में आ गया है। यह मामला साल 2025 का है, जब प्रतीक यादव ने अपने एक पूर्व बिजनेस पार्टनर पर करीब 4 करोड़ रुपये की रंगदारी और धमकी देने का आरोप लगाया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक प्रतीक ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

किससे डर रहे थे प्रतीक यादव?

जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रतीक यादव ने रियल एस्टेट बिजनेस में उनके पार्टनर ने उनसे 4 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध वसूली की कोशिश की थी और उन्हें ब्लैकमेल करने की धमकी दी। उन्होंने उस पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था। इस मामले में गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, खास बात ये है कि इस मामले में उनके परिवार के दो लोग भी शामिल थे।

Prateek Yadav

धमकियों और विवादों से घिरे थे अपर्णा यादव के पति!

यह विवाद Monal Infratech Pvt Ltd नाम की रियल एस्टेट कंपनी से जुड़ा था, जिसे प्रतीक और उनके पार्टनर दोनों ने मिलकर 2015 में शुरू किया था। इसी कंपनी के संचालन और वित्तीय लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद बढ़ते गए, जो बाद में गंभीर आरोपों में बदल गए।, हालांकि रिपोर्ट में बिजनेस पार्टनर के नाम का खुलासा नहीं है।

Prateek Yadav

लेकिन रिपोर्ट्स में यह जरूर कहा गया था कि प्रतीक यादव कोविड-19 के बाद लंबे समय तक बीमार रहे थे और इसी का फायदा उनके पार्टनर ने उठाया था। वो अपने कई पारिवारिक सदस्यों के निधन से मानसिक तनाव में थे और बिजनेस में लगातार नुकसान झेल रहे थे।

प्रतीक यादव की मौत के बाद फिर चर्चा में पुराना विवाद

प्रतीक यादव की मौत के बाद ये मामला इसलिए चर्चा में आया क्योंकि प्रतीक की मौत पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कल कहा था कि 'मैं प्रतीक से लगभग दो महीने पहले मिला था। उस समय मैंने उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखने और अपने कारोबार को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी। कभी-कभी कारोबार में होने वाले नुकसान से लोग गहरे मानसिक तनाव में आ जाते हैं, उसके जाने का बहुत दुख है।'

क्या प्रतीक यादव बिजनेस में नुकसान झेल रहे थे?

जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या प्रतीक यादव बिजनेस में नुकसान होने के कारण तनाव और डिप्रेशन में थे? क्या यही उनकी बीमारी का जड़ थी? फिलहाल लोग अभी भी प्रतीक यादल की मौत को पचा नहीं पा रहे हैं और इसी कारण प्रतीक यादव लगातार लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

यह पढ़ें:Prateek Yadav Funeral LIVE: भैंसाकुण्ड पहुंचने वाला है प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर
यह पढ़ें:Prateek Yadav Funeral LIVE: भैंसाकुण्ड पहुंचने वाला है प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर
यह पढ़ें: Prateek Yadav: क्या है कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स? इस वजह से गई अपर्णा के पति की जान!
यह पढ़ें: Prateek Yadav: क्या है कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स? इस वजह से गई अपर्णा के पति की जान!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+