ओवैसी की गाड़ी पर हमला करने वाले गिरफ्तार, कबूला कि क्‍यों किया हमला?

ओवैसी की गाड़ी पर हमला करने वालों में एक हुआ गिरफ्तार, उसने कबूला- ओवैसी के हिंदू विरोधी बयानों से आहत होकर ये हमला किया

मेरठ, 03 फरवरी। असदुद्दीन ओवैसी पर गुरुवार को हुए हमले को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारियों ने बताया हमलावरों में एक को अरेस्‍ट कर लिया गया है और दूसरा हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने असदुद्दीन ओवैसी के हिंदू विरोधी बयानों से आहत होकर ये हमला किया।

Recommended Video

    UP Election 2022: Meerut में प्रचार करके लौट रहे Owaisi की Car पर फायरिंग | वनइंडिया हिंदी
    owasi

    बता दें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जानकारी दी थी कि मेरठ में चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जाते वक्त उनकी गाड़ी पर फायरिंग की है। ओवैसी के मुताबिक, कुल 3 से 4 लोग थे, जिनमें से 2 लोगों ने गोलियां चलाईं। गाड़ी के टायर पंक्चर होने की वजह से ओवैसी को दूसरी गाड़ी से जाना पड़ा। इसके अलावा ओवैसी ने यूपी में अपने काफिले पर हमला को'सुनियोजित' बताया और जांच की मांग की है।

    असदुद्दीन ओवैसी ने बताया

    ''मैं किठौर, मेरठ (उ.प्र.) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं; वे कुल 3-4 लोग थे। मेरी गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए, मैं दूसरी गाड़ी में वहां से निकला'' ओवैसी ने कहा कि हम मोदी सरकार और राज्य सरकार दोनों को कह रहे हैं कि ये इनकी ज़िम्मेदारी है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। ये कैसे हो सकता है कि एक सांसद पर 4 राउंड फायरिंग की जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+