Akash Anand कौन हैं? जिनको मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर, क्या BSP कर पाएगी सत्ता में वापसी?
Akash Anand BSP: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (नेशनल कोऑर्डिनेटर) नियुक्त कर दिया है।
रविवार, 18 मई को दिल्ली में हुई आल इंडिया हाईलेवल बैठक में इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा की गई। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट चुकी है और संगठन को नई ऊर्जा देने की जरूरत महसूस की जा रही है।

आकाश आनंद की वापसी को बसपा के भीतर नई पीढ़ी के नेतृत्व की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Akash Anand की राजनीति में दोबारा एंट्री
आकाश आनंद की मुख्यधारा की राजनीति में यह वापसी अचानक नहीं है। साल 2017 में जब बसपा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था, तब मायावती ने उन्हें पहली बार जनता के सामने पेश किया था। इसके बाद आकाश ने पार्टी के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया गया। इसी समय बसपा और सपा का गठबंधन टूटने के बाद मायावती ने उन्हें पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिया था। इसके बाद भी उन्हें कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम मायावती के बाद दूसरे स्थान पर था।
Who is Akash Anand: कौन हैं आकाश आनंद जिन्हें पार्टी ने दी इतनी बड़ी जिम्मेदारी
आकाश आनंद, मायावती के भतीजे हैं वो उनके छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। 1995 में नोएडा में जन्में आकाश ने अपनी स्कूलिंग नोएडा और गुरुग्राम से पूरी की। इसके बाद वे 2013 में लंदन चले गए, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ प्लायमाउथ से एमबीए की पढ़ाई पूरी की।
भारत लौटने के बाद उन्होंने कुछ समय तक अपना व्यवसाय भी किया और पिता के कारोबार में हाथ बंटाया। आकाश आनंद ने 2016 से सक्रिय राजनीति में कदम रखा और पार्टी के कई कार्यक्रमों में शामिल होते रहे। उनकी सधी हुई शैली और युवाओं को जोड़ने की क्षमता के चलते उन्हें पार्टी के भविष्य के नेता के रूप में देखा जाने लगा।
रविवार को मायावती की अध्यक्षता में आयोजित बसपा की राष्ट्रीय बैठक में आकाश आनंद को औपचारिक रूप से पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर घोषित किया गया। मायावती ने इस मौके पर कहा, "देशभर से आए पार्टी पदाधिकारियों की सहमति से आकाश आनंद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे उम्मीद है कि वह इस बार पूरी गंभीरता और सावधानी के साथ पार्टी और मूवमेंट को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।"
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि आकाश को देशभर में पार्टी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है और वे विभिन्न राज्यों में संगठन को फिर से खड़ा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
Akash Anand Political Journey: आकाश आनंद का विवाद से रहा है पुराना नाता
हालांकि आकाश आनंद का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान उनके बयानों ने भारी विवाद पैदा कर दिया था। उन्होंने भाजपा को लेकर तीखे और आक्रामक बयान दिए थे, जिस पर पार्टी सुप्रीमो मायावती ने नाराजगी जताई थी। नतीजतन, पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते पहले आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला गया, फिर आकाश आनंद को भी पद से हटाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
लेकिन कुछ समय बाद आकाश आनंद ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और पार्टी से एक बार फिर जुड़ने की इच्छा जताई। इसके बाद मायावती ने उन्हें मौका देते हुए बीते दिनों पार्टी में उनकी वापसी की घोषणा की और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आकाश का समर्थन करें।
Akash Anand: क्या आकाश बन पाएंगे बसपा का भविष्य?
बसपा में आकाश आनंद की वापसी को एक पीढ़ीगत बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। जहां मायावती पार्टी की विचारधारा की प्रबल संरक्षक हैं, वहीं आकाश को युवा चेहरे के रूप में स्थापित किया जा रहा है जो युवाओं की भागीदारी और प्रभावशाली भाषणों के जरिए पार्टी को नई ऊर्जा दे सकते हैं। अब जब पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी है, तो यह जिम्मेदारी आकाश आनंद के लिए एक महत्वपूर्ण अग्निपरीक्षा होगी।
बसपा के संगठनात्मक ढांचे में आकाश आनंद की वापसी और उन्हें मुख्य भूमिका सौंपा जाना पार्टी की रणनीतिक सोच को दर्शाता है। मायावती द्वारा एक बार फिर से उन्हें सामने लाना इस बात का संकेत है कि बसपा अब अपनी राजनीतिक विरासत को नई पीढ़ी को सौंपने की तैयारी में है। आने वाले चुनावों में यह देखना दिलचस्प होगा कि आकाश आनंद पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में कितना सफल रहते हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications