'जहां जिंदगी का सवाल है वहां जुमलेबाजी...', CM Yogi के काफिले के हादसे के बाद दुख जताते हुए अखिलेश ने कसा तंज
सूबे के CM Yogi आदित्यनाथ के काफिले को एस्कार्ट कर रही कार शनिवार रात 7:45 बजे लखनऊ में हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 6 पुलिसकर्मियों समेत कुल 15 लोग घायल हुए। सीएम के काफिले में हादसे की सूचना मिलने के बाद जिले में हड़कंप पहुंच गया।
हादसे में घायल कुछ लोगों को केजीएमयू और कुछ लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस हादसे को छुट्टा पशुओं से जोड़ते हुए एक्स पर पोस्ट किया है।

अखिलेश यादव ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि " अनाथ पशुओं की समस्या को गंभीरता से नहीं लेने की वजह से आज स्वयं मुख्यमंत्री जी का क़ाफ़िला हादसे का शिकार हुआ है और कई लोग घायल हुए हैं। दुखद भी, चिंतनीय भी।
पशुओं की समस्या उप्र का एक ख़तरनाक सत्य है। ये लोगों के जीवन का प्रश्न है। आशा है अब तो आँखें खुल गई होंगी और चुनाव में किया गया वो भाजपाई वादा याद आ गया होगा जिसमें आवारा जानवरों से छुटकारा दिलवाने का वचन दिया गया था। जब लोगों के अपने जीवन पर बन आती है तब पता चलता है कि आम जनता की समस्या के लिए झूठ बोलना कभी ख़ुद की ज़िंदगी के लिए महँगा पड़ सकता है।
भाजपा इस हादसे से ये सबक ले कि जहाँ ज़िंदगी का सवाल हो वहाँ जुमलेबाज़ी नहीं करनी चाहिए।"
बता दें कि हादसे के बाद ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा मीडिया को बताया गया कि शनिवार की रात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया था। कुत्ता आने के बाद आगे चल रही इंटरसेप्टर की गाड़ी उस पार कर गई।
पीछे की गाड़ियों को सूचित किया गया था लेकिन अंतिम डेमो गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया और गाड़ी टकरा गई। उन्होंने अभी बताया कि इस हादसे में पांच पुलिसकर्मियों के साथ ही 6 सिविलियन घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है कोई हताहत नहीं है।
यह हादसा उसे समय हुआ था जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से लौट रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला अर्जुनगंज में स्थित मरी माता मंदिर के पास पहुंचा था। इसी दौरान काफिले के सामने अचानक कुत्ता आ गया।












Click it and Unblock the Notifications