हाईटेंशन तार गिरने से खलिहान में लगी भीषण आग, देखिए वीडियो

मऊ। यूपी के मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में दर्जनों किसानों के गेहूं की फसल के खलिहान में आग लग गयी। इस सूचना पर जहां पूरे गांव में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक किसानों ने जैसे-तैसे कुछ हिस्सों को बचाते हुए आग पर काबू पा लिया था। इस घटना में जहां दर्जनों किसानों के कई बीघे के अनाज जलकर खाक हो गए है वहीं सरकारी तंत्र व्यवस्था एक बार फिर खोखली साबित हुई है।

Wheat crop caught fire after high tension line fell in Mau

चिंगारी बनी शोला
दअरसल रानीपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में उस वक्त हड़कंप और अफरातफरी का माहौल हो गया। जब बिजली के शार्ट सर्किट की वजह 11000 वोल्ट के हाईटेंशन तार किसानों के खलिहान में गिर पड़ा। इस तार से चिंगारी निकली और देखते ही देखते चिंगारी शोले में तब्दील हो गयी। शॉर्ट सर्किट से हुई इस दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा किसानों की गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गयी है।

गेहू के खेत के खलिहान में शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में किसानों के लाखों रुपयों की फसल देखते देखते ही जलकर राख में तब्दील हो गया। आग की सूचना पर गांव के लोगो ने काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना फायर विभाग को भी दिया लेकिन जब तक फायर विभाग पहुंचता तब तक किसानों को आग बुझाने में सफलता मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+