सिमरन और राज ने क्या गलती की? यूपी पुलिस ने VIDEO ट्वीट कर बताई वजह

UP Police, लखनऊ। 20 अक्टूबर, 1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान और काजोल की एवरग्रीन फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) का एक सीन यूपी पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। सीन को ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'सिमरन और राज ने क्या गलती की?'। साथ इस सीन के जरिए यूपी पुलिस ने उत्तर प्रदेश की जनता को एक संदेश देने की कोशिश की है।

What mistake did Simran and Raj make? UP police gave reason for tweeting VIDEO

दरअसल, सोशल मीडिया और खबरों में आपने कई ऐसे वीडियो देखें होगे, जब ट्रेन पकड़ने के चक्कर में यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म तक के बीच में फंस जाता है। जिससे उनकी जान तक पर बन आती है। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हर संभव प्रयास कर रहा ही है। वहीं, अब यूपी पुलिस फिल्म सीन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग भी शुरू की है। ऐसा ही एक ट्वीट सामने आया है जिसे उत्तर प्रदेश ने जारी किया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म का वो सीन दिखाया गया है जब सिमरन (काजोल) अपने पिता से अपनी मोहब्बत की भीख मांगती है और आखिरकार उसका पिता (अमरीश पुरी) उसे उसकी जिंदगी जीने के लिए आजाद कर देता है। उसके बाद चलती ट्रेन में सवार होने के लिए काजोल दौड़ पड़ती है। राज (शाहरुख खान) उसे हाथ बढ़ाकर ट्रेन के अंदर खींच लेता है। इसके बाद वीडियो के साथ मैसेज दिया गया है कि जिंदगी जीने के लिए सिमरन का जिंदा रहना जरूरी है। चलती ट्रेन में चढ़ना जानलेवा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+