YEIDA Ṇews: Mixed Land-Use Scheme से उद्योगपतियों के साथ श्रमिकों को मिलेगा फायदा
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की मंशा के अनुरूप ही yeida नोएडा को नए कलेवर में पेश करने में जुटी हुई है। इसका फायदा अब दिखाई दे रहा है। YEIDA की Mixed Land-Use Scheme उद्योगपतियों के साथ ही

Yamuna Expressway Industrial Development Authority: उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा में जिस तरह का निवेश आ रहा है उससे नई संभावनाएं भी पैदा हो रही हैं। बड़े पैमाने में यहां आ रहे निवेश को देखते हुए YEIDA की तरफ से लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ ही आद्योगिक घरानों पर भी फोकस कर रही है। YEIDA के अधिकारियों की माने तो अब प्राधिकरण ने एक ऐसी स्कीम की योजना बनाई है जहां एक साथ कामर्शियल और आवासी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यानी एक परिसर के अंदर लोगों के रहने शानदार आवासीय परियोनाएं भी होंगी और इसी परिसर में कई संस्थानों के कार्यालय भी होंगे।
सेक्टर 24 में शुरू होगी Mixed Land-Use Scheme
यह योजना नोएडा के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो होगी। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, इस योजना को लेकर प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने कहा कि कि हमारे पास सेक्टर 24 में कुल 110 एकड़ जमीन है। कुल 10-10 एकड़ के 7 प्लॉट उद्योग के लिए आवंटित किए जाएंगे। शेष क्षेत्र में सड़कों, नालियों और हरित क्षेत्रों के निर्माण जैसे काम होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया में जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस इलाके में आवंटित 75 प्रतिशत भूमि को उद्योग विकसित किए जाएंगे और शेष भूमि आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाएगी।
निवेशकों की इच्छा के मुताबिक YEIDA ने उठाया ये कदम
ईडा के अधिकारियों का दावा है कि नोएडा में निवेश के लिए सामने आ रहे उद्योगपतियों ने कई बार यह इच्छा जाहिर की थी इस तरह की कोई योजना होनी चाहिए। उद्योगपति हमेशा से एक ऐसी योजना चाहते थे जहां श्रमिकों को एक ही क्षेत्र में सभी सुविधाएं मिलें ताकि वो उसी क्षेत्र में रह सकें। नोएडा आने वाले उद्योगपतियों की इस मंशा को लेकर YEIDA के सीईओ अरुणवीर सिंह कहते हैं कि,
भूमि का 12 प्रतिशत आवासीय उद्देश्यों के लिए 8 प्रतिशत वाणिज्यिक और 5 प्रतिशत संस्थागत विकास के लिए उपयोग किया जाएगा। यह योजना परिसर में ही सभी सुविधाओं के साथ बड़े उद्योग स्थापित करने में मदद करेगी। इससे उद्योगपतियों के साथ ही यहां काम करने के लिए दूर दूर से आने वाले लोगों को भी आसानी होगी और इसका लाभ उनको मिल सकेगा।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से पहले ही रियल स्टेट में आएगा बूम
दरअसल नोएडा में पहले ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) मेडिकल डिवाइस पार्क, खिलौना और परिधान पार्कों में भूखंड खरीदने के लिए आगे आने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहा है। इस याजना को लेकर जल्द ही आवंटियों को पत्र वितरित किया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक,पिछले पांच वर्षों में, YEIDA ने 16,678 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त किया है। जिससे वाणिज्यिक और आवासीय भूखंडों की भारी मांग पैदा हुई है। नतीजतन, आसपास की जमीनों की कीमतें बढ़ रही हैं। नोएडा हवाईअड्डे के शुरू होने से पहले से ही आसपास के क्षेत्रों में रियल एस्टेट गतिविधियों में वृद्धि हुई है।
बुनियादी सुविधाएं विकसित करने में लगा है YEIDA
प्रधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह कहते हैं कि,
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं विकसित कर रहा है, जैसे कि सड़कें, नालियां, बिजली के खंभे आदि लगाना शामिल है। कई क्षेत्रों में काम अब लगभग पूरा हो गया है। हम बैठक के दौरान अपने आवंटियों को भूखंड देने की योजना बना रहे हैं ताकि वे जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कर सकें। आवंटियों को निर्धारित दिन और समय पर बैठक में भाग लेना होगा ताकि उनको प्राधिकरण की तरफ से उठाए जा रहे कदम की जानकारी मिलती रहे।












Click it and Unblock the Notifications