West UP weather Alert: अगले तीन घंटे में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि हीटवेव की स्थिति 28 मई तक नहीं रहेगी। इसके साथ ही 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सतही हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

West UP weather Alert: जून की भीषण गर्मी के बीच मानसून की बारिश से कुछ हिस्सों में चलते मौसम खुशनुमा बन गया है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ मध्यम आंधी चली। तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। न केवल दिल्ली में बल्कि उत्तर-पश्चिम भारत के एक बड़े क्षेत्र में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेना मीणा ने बताया कि अब हीटवेव की स्थिति 28 मई तक नहीं रहेगी।

मौसम विभाग की मानें तो 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सतही हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अगले 3 घंटों में अमरोहा, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, जीबी नगर, गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली में बारिश होगी।

West Uttar Pradesh weather alert

असम में बारिश ने मचाई तबाही

वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में नजर डाले तो मानसून की बारिश ने बाढ़ के हालात पैदा कर दिए। जिसके कारण आई तबाही ने लोगों को बेघर कर दिया। राहत-बचाव दल लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने को मजबूर है। असम में बाढ़ के चलते पुल, मकान सभी ढह गए। करीब 5 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है।

दिल्ली-एनसीआर मे 29 जून तक बारिश की संभावना

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने 29 जून तक बारिश की संभावना जताई है। आशंका है कि 25 और 26 जून को नई दिल्ली में भारी बारिश देखने को मिलेगी। तापमान में भी गिरावट होगी। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश का सिलसिला 29 जून तक जारी रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+