उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज रात बारिश, आंधी, तूफान का अनुमान

लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बुधवार रात को बारिश, धूल भरी आंधी और तूफान का अनुमान जाहिर किया है। मौसम विभाग ने बुधवार शाम छह बजे जारी बयान में कहा है कि अगले तीन घंटे में मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, जालौन, इटावा, औरेया, गोंडा, बस्ती, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और सुल्तानपुर जिलों में तेज धूल भरी आंधी चलेगी और बारिश हो सकती है।

weather Thunderstorm accompanied with rain in uttar pradesh isolated areas

इससे पहले बुधवार सुबह गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश की वजह से आज सुबह तापमान में गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ये प्री-मॉनसून की दस्तक है। बुधवार सुबह हुई इस बारिश से दिल्लीवालों के चेहरे खिल गए, दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते दो हफ्ते से तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा था और लोग गर्मी से परेशान थे। मौसम विभाग ने दिल्ली में मानसून 29 जून से एक जुलाई के बीच आने की बात कही है।

मौसम विभाग ने बुधवार को गुजरात और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। विभाग ने कहा कि मानसून लगभग एक हफ्ते से सुस्त हो गया था। जो रविवार से फिर सक्रिय हो गया है और उत्तर की तरफ बढ़ने लगा है। मानसून ने झारखंड और बिहार में भी दस्तक दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+