UP News: 'हम छत्रपति शिवाजी से जुड़े हैं, मुगलों से नहीं', CM योगी ने आगरा संग्रहालय का जिक्र कर किया हमला

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुगलों पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। सीएम योगी रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले के आलंदी में गीता भक्ति अमृत महोत्सव में शामिल हुए थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगल सम्राट औरंगजेब के अधिकार को चुनौती दी थी।

इस दौरान सीएम योगी ने अपने आगरा दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां एक मुगल संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन मैंने कहा कि संग्रहालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाना चाहिए। क्योंकि हम छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े हैं, मुगलों से नहीं।

हम छत्रपति शिवाजी से जुड़े हैं, मुगलों से नहीं: CM योगी

उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर छत्रपति शिवाजी महाराज को भी समर्पित

सीएम योगी ने बताया कि पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। यह कॉरिडोर छत्रपति शिवाजी महाराज को भी समर्पित है। इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि देश की सेना आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य को हासिल कर रही है।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण 'भक्ति और शक्ति' के संगम से हुआ

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण 'भक्ति और शक्ति' के संगम से हुआ है। इसने 500 साल की गुलामी की गाथा को तोड़ा है। 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह बेहद ही उल्लास से मनाया गया।

यह भी पढ़ें- रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे BJP विधायक, CM योगी और स्पीकर सतीश महाना भी रहे मौजूद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+