Gyanvapi news: 'हम काफी करीब हैं ....': ज्ञानवापी के तीसरे दिन के ASI सर्वे के बाद बोला हिंदू पक्ष
वाराणसी में ज्ञानवापी के सर्वे के तीसरे दिन का काम पूरा होने के बाद हिंदू पक्ष काफी संतुष्ट नजर आ रहा है। यह काम सोमवार को भी जारी रहेगा। इस सर्वे में एएसआई की ओर से हर तरह के अत्याधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
रविवार को सर्वे के तीसरे दिन का काम पूरा होने के बाद हिंदू पक्ष के वकीलों ने इसपर काफी संतुष्टि जताई है और कहा है कि वह इस प्रक्रिया से पूरी तरह संतुष्ट हैं और उन्हें लगता है कि वे 'अपने दावे के बेहद करीब हैं और प्रतिदिन और भी करीब आते जाएंगे।'

Recommended Video
सही तरीके से हो रहा है सर्वे का काम- हिंदू पक्ष के वकील
हिंदू पक्ष के एक वकील विष्णु शंकर जैन ने एएसआई सर्वे के बारे में कहा है कि, 'एएसआई कोर्ट के आदेशों के मुताबिक सही तरीके से सर्वे का काम कर रहा है। पूरे परिसर का तीनों गुंबदों समेत बेसमेंट का विस्तार से अध्ययन किया जा रहा है। मैपिंग, नापने और फोटोग्राफी का काम चल रहा है.....कल सावन की सोमवारी है...भीड़ रहेगी...सर्वे का काम जारी रहेगा..... '
'काफी करीब हैं और हर दिन करीब बढ़ते चले जाएंगे'
उन्होंने कहा कि 'हम तीनों वकीलों और चारों वादी महिलाओं का आधिकारिक बयान यही है कि सर्वे का काम चल रहा है। सुचारू रूप से चल रहा है...कोर्ट के आदेश के मुताबिक चल रहा है और विशेष जानकारी हम नहीं दे सकते हैं।' उन्होंने यह भी कहा है कि 'हमलोग बहुत संतुष्ट हैं....काफी करीब हैं और हर दिन करीब बढ़ते चले जाएंगे.....एएसआई एक निष्पक्ष संस्था है...वह अपनी राय देगा और उसके बाद आगे मामला बढ़ेगा।'
'हर तरह की वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल'
हिंदू पक्ष के एक और वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी का कहना है कि 'तीनों गुंबदों की फोटोग्राफी, नापने और मैपिंग का काम हुआ है....पूरे परिसर का अध्ययन किया जा रहा है......जीडीपीआर मशीनों का उपयोग किया गया है।' हिंदू पक्ष का कहना है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से सर्वे के काम में हर तरह की वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
सबका सहयोग मिल रहा है-हिंदू पक्ष के वकील
वहीं हिंदू के तीसरे वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा है कि एएसआई को सर्वे के काम में सभी पक्षों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने (मुस्लिम पक्ष) गुंबद के ऊपर जाने का चाबी दिया, सहयोग किया, उनके अधिवक्ता भी उपस्थित थे और गुंबद का सर्वे हुआ.....बहुत ही गहराई से मंथन हुआ है ये कह सकते हैं.....'
गौरतलब है कि मुस्लिम पक्ष ने पहले यह सर्वे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन सर्वोच्च अदालत ने इसपर रोक नहीं लगाई। सर्वोच्च अदालत के इस फैसले पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड निराशा भी जाहिर कर चुका है। उसका कहना है कि अदालत का यह फैसला बहुत ही दुखद और हैरान करने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications